Haryanaरोडरेज का मामलाः टक्कर का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली,...

रोडरेज का मामलाः टक्कर का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गोहानाः जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर रोडरेज की एक घटना सामने आई है। कार को पीछे से टक्कर मारने के बाद भाग रहे ईको गाड़ी सवार बदमाशों का पीछा करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। बदमाशों ने रुकते ही गोली चला दी, जिससे कपड़ा शोरूम के सहायक मैनेजर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहतक के तिलक नगर निवासी प्रह्लाद के रूप में हुई है। बरोदा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रह्लाद एक कपड़ा शोरूम में सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को प्रह्लाद अपने साथी रुड़की निवासी कर्मवीर के साथ कैथल में एक नए कपड़ा शोरूम की ओपनिंग में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों देर रात अपनी कार से वापस लौट रहे थे।

वापसी के दौरान दोनों जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते सफर कर रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ईको गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ईको चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। प्रह्लाद और कर्मवीर ने ईको का पीछा किया और गोहाना क्षेत्र में रुखी व आहुलाना गांव के बीच एक्सप्रेस-वे पर उसे रुकवा लिया।

कार से उतरकर प्रह्लाद और कर्मवीर ने ईको सवार युवकों से गाड़ी को टक्कर मारने का कारण पूछा बहस करने लगे और गोली चला दी। गोली प्रह्लाद की बाजू में जा लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देकर हमलावर ईको गाड़ी सहित फरार हो गए।

कर्मवीर उसे पीजीआई रोहतक ले गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बरोदा थाना पुलिस जांच कर रही है। अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद कर्मवीर ने पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया। पुलिस ने उसे घटनास्थल की पहचान करने के लिए बुलाया है। बाजू में गोली लगने से मौत होने को लेकर भी पुलिस को संशय है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते जांच कर रही है।
———

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गिरवी रखे गहने नहीं छुड़ा पाया पति, नाराज पत्नी ने दो बच्चों संग लगा लिया फंदा

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सदर थाने के...

Punjab News: मां-बेटी का ATM Card बदलकर नौसरबाज ने निकाले 3.80 लाख रुपए, देखें वीडियो

होशियारपुरः टांडा उड़मुड़ में एटीएम से पैसे निकलवाने गई...

Pathankot Highway के पास बिजली की हाई टेंशन लाइन में फंसा रूसी पैराग्लाइडर, देखें वीडियो

मंडीः हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के टांडू और...

6.24 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऊना। जिला ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ जीरो...

होर्मुज में तेल टैंकरों में जोरदार धमाके

नई दिल्ली। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC)...

गिरवी रखे गहने नहीं छुड़ा पाया पति, नाराज पत्नी ने दो बच्चों संग लगा लिया फंदा

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सदर थाने के फरदो गोला लक्ष्मी नगर गली नंबर तीन में गहने गिरवी...

Punjab News: मां-बेटी का ATM Card बदलकर नौसरबाज ने निकाले 3.80 लाख रुपए, देखें वीडियो

होशियारपुरः टांडा उड़मुड़ में एटीएम से पैसे निकलवाने गई मां-बेटी को पहले से एटीएम में मौजूद शातिर ठग ने...

Pathankot Highway के पास बिजली की हाई टेंशन लाइन में फंसा रूसी पैराग्लाइडर, देखें वीडियो

मंडीः हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के टांडू और मेहड़ गांव के पास पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर मंगलवार को...

6.24 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऊना। जिला ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए अम्ब में 6.24...