HoshiarpurPunjab News: मां-बेटी का ATM Card बदलकर नौसरबाज ने निकाले 3.80 लाख...

Punjab News: मां-बेटी का ATM Card बदलकर नौसरबाज ने निकाले 3.80 लाख रुपए, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः टांडा उड़मुड़ में एटीएम से पैसे निकलवाने गई मां-बेटी को पहले से एटीएम में मौजूद शातिर ठग ने अपने जाल में फंसा कर चलाकी से महिला का एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में उसके बैंक खाते से अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न शहरों में करीब 3 लाख 80 हजार रुपए निकलवा लिए। ठगी का पता महिला को उस समय चला, जब उसके मोबाइल फोन पर खाते से पैसे निकालने के मैसेज आने शुरू हुए।

थाना टांडा में दी शिकायत में नवरीत कौर पत्नी चंचल सिंह निवासी गांव मसीत पलकोट ने बताया कि बीती 5 नवंबर को वह अपनी बेटी पूनम के साथ पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पैसे निकलवाने आई थी। वहां एटीएम में नकदी उपलब्ध न होने के कारण वह थाना टांडा के नजदीक दूसरे एटीएम में पैसे निकलवाने पहुंची। वहां एक अज्ञात व्यक्ति पहले से ही एटीएम के अंदर मौजूद था।

जब बेटी पूनम पैसे निकालने लगी तो उसने बड़ी चलाकी से हमें बातों में लगा लिया और मेरा एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बारे में मुझे और मेरी बेटी को भनक तक नहीं लगी। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग तारीखों और अलग-अलग स्थानों पर रकम निकलना शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि खाते से लुधियाना सहित विभिन्न शहरों में भी पैसे निकाले गए। इस तरह ठग ने महिला के खाते से कुल करीब 3.80 लाख रुपए निकाल लिए।

जब 7 नवंबर को उनके मोबाइल पर लगातार पैसे निकालने के संदेश मिलने के बाद जब वह बैंक पहुंचे तो उन्हें पता चला कि किसी ने उनका एटीएम बदलकर उनके साथ ठगी की है। गांव के सरपंच सरबजीत सिंह विक्की ने बताया कि पीड़ित परिवार ने इस संबंध में थाना टांडा में शिकायत दर्ज करवाने के साथ बैंक शाखा प्रबंधक को भी सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की फुटेज भी रिकॉर्ड हुई है। पीड़ित परिवार और सरपंच ने पुलिस प्रशासन तथा बैंक अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच करवाकर आरोपी की पहचान करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

83 वर्ष की उम्र में पूर्व मुख्य सचिव का निधन

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी दुखद...

गिरवी रखे गहने नहीं छुड़ा पाया पति, नाराज पत्नी ने दो बच्चों संग लगा लिया फंदा

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सदर थाने के...

Pathankot Highway के पास बिजली की हाई टेंशन लाइन में फंसा रूसी पैराग्लाइडर, देखें वीडियो

मंडीः हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के टांडू और...

रोडरेज का मामलाः टक्कर का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली, मौत

गोहानाः जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर रोडरेज की एक घटना सामने...

U19 एशिया कप के सेमीफाइनल का शेड्यूल कन्फर्म, भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है महामुकाबला

नई दिल्लीः U19 एशिया कप 2026 इस वक्त ओमान में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में 8 टीमों ने...

83 वर्ष की उम्र में पूर्व मुख्य सचिव का निधन

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां पूर्व मुख्य सचिव आदित्य...

गिरवी रखे गहने नहीं छुड़ा पाया पति, नाराज पत्नी ने दो बच्चों संग लगा लिया फंदा

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सदर थाने के फरदो गोला लक्ष्मी नगर गली नंबर तीन में गहने गिरवी...

Pathankot Highway के पास बिजली की हाई टेंशन लाइन में फंसा रूसी पैराग्लाइडर, देखें वीडियो

मंडीः हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के टांडू और मेहड़ गांव के पास पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर मंगलवार को...