Haryanaदो पक्षों में विवादः युवक के सिर पर वार कर उतारा मौत...

दो पक्षों में विवादः युवक के सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, हमलावर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनीपतः खरखौदा में 37 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। रोहतक रोड स्थित आंबेडकर पार्क में किसी बात को लेकर विवाद के बाद चार से पांच युवकों पर दीपक और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप है। इस दौरान हमलावरों ने दीपक के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दीपक के दो साथी भी घायल हो गए। एक युवक का पैर टूट गया, जबकि दूसरे के हाथ में चोट आई है।

हत्या की सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान करने और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। दीपावली की रात खरखौदा के रोहतक रोड स्थित आंबेडकर पार्क में किसी बात को लेकर युवकों के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि चार से पांच युवकों ने 37 वर्षीय दीपक और उसके साथियों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमलावरों ने दीपक को बेरहमी से पीटा और उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हमले में मृतक के दोस्त धोलू और अन्ना भी घायल हो गए। धोलू का पैर टूट गया, जबकि अन्ना के हाथ में चोट आई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए।

जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और हमले में शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं घायलों का उपचार करवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हमले में शामिल युवकों की पहचान करने के साथ वारदात के पीछे की वजह खंगाल रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध...

Jalandhar News: व्यक्ति को किया काबू, 50 ATM Card बरामद, देखें Live

जालंधरः महानगर के बाबूलाभ सिंह नगर इलाके में ATM...

पंजाब में पोटाश की खोज का काम अप्रैल 2027 के अंत या मई के पहले सप्ताह तक शुरू होगा

चंडीगढ़: पंजाब खनिज खोज के एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। राज्य में पोटाश की खोज...

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप स्टोर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता श्रीमती कांता रानी के...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर गहरा...