Haryanaतूड़ी से भरी ट्रॉली से टकराई कार, तीन दोस्तों की मौत

तूड़ी से भरी ट्रॉली से टकराई कार, तीन दोस्तों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिरसाः सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में गांव नहराणा के पास सोमवार देर रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। भट्ठू से चौपटा की ओर जा रही कार तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। तीनों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई गई है।

जानकारी के अनुसार कार सवार युवक सोमवार देर रात करीब एक बजे भट्ठू से चौपटा की ओर जा रहे थे। गांव नहराणा के पास उनकी कार तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। हादसे में संदीप पुत्र सूबे सिंह निवासी पीली मंदोरी और कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी ढाणी गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल नरेश पुत्र रणबीर निवासी किरतान (जिला हिसार) को नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते अग्रोहा रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने तीन युवकों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध...

Jalandhar News: व्यक्ति को किया काबू, 50 ATM Card बरामद, देखें Live

जालंधरः महानगर के बाबूलाभ सिंह नगर इलाके में ATM...

पंजाब में पोटाश की खोज का काम अप्रैल 2027 के अंत या मई के पहले सप्ताह तक शुरू होगा

चंडीगढ़: पंजाब खनिज खोज के एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। राज्य में पोटाश की खोज...

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप स्टोर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता श्रीमती कांता रानी के...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर गहरा...