HimachalPathankot Highway के पास बिजली की हाई टेंशन लाइन में फंसा रूसी...

Pathankot Highway के पास बिजली की हाई टेंशन लाइन में फंसा रूसी पैराग्लाइडर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मंडीः हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के टांडू और मेहड़ गांव के पास पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर मंगलवार को पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उड़ान के दौरान संतुलन बिगड़ने से रूस के पैराग्लाइडर पायलट अलेक्सेई इवाखिन जमीन से करीब 145 मीटर की ऊंचाई पर 66 केवी की हाइटेंशन बिजली लाइनों में उलझ गए। करीब चार घंटे तक चले बेहद चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उन्हें सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।

हालांकि, घटनास्थल एनएचएआई के सीधे कार्यक्षेत्र में नहीं आता था। इसके बावजूद एनएचएआई और फोरलेन निर्माण कार्य में जुटी गावर कंपनी ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीड़ बिलिंग से टेंडम उड़ान के दौरान मंगलवार शाम एक पर्यटक ग्लाइडर से नीचे गिर गया। हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे वाड़ी गांव के ऊपर हुआ। पर्यटक की पहचान शुभम (26) निवासी नोएडा के रूप में बताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पायलट के अनुसार उड़ान के दौरान वाड़ी गांव के ऊपर पहुंचते ही पर्यटक अचानक नीचे गिर गया।

लैंडिंग स्थल पर पहुंचकर पायलट ने साथियों को घटना की सूचना दी। इसके बाद करीब 150 पायलटों ने अभियान शुरू किया। दुर्गम इलाकों और अंधेरा होने के बावजूद देर शाम तक तलाश जारी रही। आशंका है कि पर्यटक के पैरों को सुरक्षित रखने वाले पट्टे खुलने से यह हादसा हुआ है। तकनीकी खराबी या मानवीय चूक की जांच की जा रही है। एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि युवक अपने चार भाई-बहनों के साथ घूमने आया था। इन सभी में शुभम सबसे बड़ा है। गावर कंपनी के डीपीएम सिद्धार्थ और स्थानीय प्रशासन के बीच समन्वय के बाद नजदीकी प्रोजेक्ट बेस से तत्काल हाई-रीच क्रेन मंगवाई गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद जोखिम भरा था। पायलट जमीन से करीब 145 मीटर की ऊंचाई पर बिजली की हाईटेंशन लाइनों में फंसा था। बचाव अभियान के दौरान सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय लोगों ने जमीन पर तिरपाल और गद्दे बिछाए। प्रशासन ने पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी। साथ ही बिजली आपूर्ति भी तत्काल बंद करवाई गई। इसके बाद एसडीआरएफ के जवान नवीन कुमार और गावर कंपनी के प्रशिक्षित कर्मचारी जमशेद अहमद क्रेन की ट्रॉली के माध्यम से पायलट तक पहुंचे।

जमशेद ने तमिलनाडु में इस तरह के रेस्क्यू ऑपरेशन का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया था। उनकी तकनीकी दक्षता और एसडीआरएफ जवानों के प्रयासों से पायलट को सुरक्षित निकालने का रास्ता बना। इस दौरान क्रेन ऑपरेटर लवप्रीत ने भी सूझबूझ और सावधानी के साथ क्रेन का संचालन किया। सभी बचाव दलों के बेहतर तालमेल और समन्वित प्रयासों के बाद रूसी पायलट को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एनएचएआई की एंबुलेंस और मेडिकल टीम भी मौके पर तैनात रही। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। पुलिस, स्थानीय प्रशासन, एनएचएआई, गावर कंपनी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त एवं त्वरित एक्शन से विदेशी नागरिक की जान बचाने में सफलता मिली।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

83 वर्ष की उम्र में पूर्व मुख्य सचिव का निधन

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी दुखद...

गिरवी रखे गहने नहीं छुड़ा पाया पति, नाराज पत्नी ने दो बच्चों संग लगा लिया फंदा

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सदर थाने के...

Punjab News: मां-बेटी का ATM Card बदलकर नौसरबाज ने निकाले 3.80 लाख रुपए, देखें वीडियो

होशियारपुरः टांडा उड़मुड़ में एटीएम से पैसे निकलवाने गई...

रोडरेज का मामलाः टक्कर का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली, मौत

गोहानाः जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर रोडरेज की एक घटना सामने...

6.24 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऊना। जिला ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ जीरो...

83 वर्ष की उम्र में पूर्व मुख्य सचिव का निधन

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां पूर्व मुख्य सचिव आदित्य...

गिरवी रखे गहने नहीं छुड़ा पाया पति, नाराज पत्नी ने दो बच्चों संग लगा लिया फंदा

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सदर थाने के फरदो गोला लक्ष्मी नगर गली नंबर तीन में गहने गिरवी...

Punjab News: मां-बेटी का ATM Card बदलकर नौसरबाज ने निकाले 3.80 लाख रुपए, देखें वीडियो

होशियारपुरः टांडा उड़मुड़ में एटीएम से पैसे निकलवाने गई मां-बेटी को पहले से एटीएम में मौजूद शातिर ठग ने...

रोडरेज का मामलाः टक्कर का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली, मौत

गोहानाः जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर रोडरेज की एक घटना सामने आई है। कार को पीछे से टक्कर मारने के बाद...