Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtचम्बा जिले के प्रवास के दौरान CM Sukhu ने किए 656 करोड़...

चम्बा जिले के प्रवास के दौरान CM Sukhu ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा ज़िला के अपने चार दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन शुक्रवार को भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मैहला ग्राम पंचायत में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और पीएम श्री राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला, मैहला के बच्चों के साथ संवाद किया। वह व्यक्तिगत रूप से भी प्रत्येक विद्यार्थी से मिले और उनसे पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं।

संवाद के दौरान बारहवीं कक्षा के छात्र चाणक्य ने मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि उन्हें राजनीति में आने की प्रेरणा कैसे मिली जिस पर सुक्खू ने कहा कि छात्रकाल से ही उनमें नेतृत्व करने की भावना थी। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी के प्रति उनका कोई लगाव नहीं था। वह कक्षा प्रतिनिधि से मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं। कॉलेज और विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव जीतने के बाद राजनीति की ओर रुझान बढ़ा और इसके बाद नगर निगम पार्षद तथा चार बार विधायक बने।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी लगन, मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति को मूल मंत्र के रूप में प्रयोग करें। चौथी कक्षा की छात्रा ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा कि अपने जीवन में उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरणा किससे मिली, जिस पर उन्होंने कहा कि उनकी माताजी उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा रहीं हैं।

सुक्खू ने अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान चंबा ज़िला के तीसा, भटियात और भरमौर विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उन्होंने 656 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

PM Modi से मिले क्रिकेटर Suryakumar Yadav, छोटी बच्ची का गाना सुन भावुक हुए प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार के...

कृषि मंत्री ने मंडियों में खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

बड़ा हादसाः KIA Showroom में लगी भीषण आग, धूं-धूंकर जली कई कारें, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के महरौली बदरपुर रोड पर पर...

Jalandhar News: अब 2027 के ‘Junior Hockey World Cup’ की मेजबानी पर टिकी नजरें, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: खेल भावना और बेहतरीन आयोजन का जश्न...

PM Modi से मिले क्रिकेटर Suryakumar Yadav, छोटी बच्ची का गाना सुन भावुक हुए प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस दौरान...

कृषि मंत्री ने मंडियों में खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के...

बड़ा हादसाः KIA Showroom में लगी भीषण आग, धूं-धूंकर जली कई कारें, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के महरौली बदरपुर रोड पर पर किया के कार शोरूम में भीषण आग लग गई। देखते...

Punjab News: धनतेरस पर आभूषण, झाड़ू और बर्तनों की खरीददारी, बाजारों में लगी रौनक, देखें वीडियो

अमृतसरः धनतेरस के पावन पर्व के अवसर पर देश भर के बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह है। विशेष...