Girl in a jacket
HomePunjabTarn Taranपंजाब : शिव सेना लीडर को धमकियां देने वाला काबू, देखें वीडियो

पंजाब : शिव सेना लीडर को धमकियां देने वाला काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोट : पठानकोट ज़िले से प्रमुख शिव सेना लीडर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकियां देने का मामला सामने आया है। एसएसपी दिलजिंद्र सिंह ने बताया कि शिव सेना लीडर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन पर विभिन्न नंबरो से करीब एक वर्ष से जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी। पकड़े गए व्यक्ति द्वारा विभिन्न फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए फेसबुक पर मैंसजर राही धमकियां जा रहा था। शिकायतकर्ता लीडर के परिवार को भी जान से मारने की धमकिया दी जा रही थी। मामून थाने में जुर्म 417, 419, 420, 467, 468, 506 आईपीसी, 68डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने आरोपी को टैक्निकली ट्रेस किया गया। जिसके बाद आरोपी को पकड़ा गया।आरोपी का नाम मनदीप सिंह धालीवाल है, जो गांव चक कलां जिला लुधियाना का रहने वाला है। जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न मोबाइल की सिमें लेकर इस्तेमाल कर रहा है। जिसने जंगजीत सिंह दाखा के नाम पर जाली फेसबुक आईडी बनाई हुई है। 

डीएसपी सुमेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने आरपी मनदीप सिंह को जिला लुधियाना से गांव चक कलां से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति से 3 मोबाइल फोन जिनके जरिए फेसबुक पर जाली आईडी बनाकर मैसेजर राही काल करके शिकायतकर्ता (लीडर) के परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी। पुलिस ने व्यक्ति से 23.50 लाख रुपए बरामद किए। जिसके बारे में कोई तसल्लीबख्श जवाब नहीं दिया गया। पुलिस ने एक कार और 2 पासपोर्ट भी बरामद किए है। 

पुलिस की जांच में सामने आया कि पकड़ा गया मनदीप सिंह कैनेडा का पीआर है, जो कि कैनेडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निझर का बहुत ही करीबी साथी है। जो कि हरदीप सिंह निझर से प्रेरित होकर वर्ष 2016 में भारत वापिस आया था। मनदीप सिंह को हरदीप सिंह निझल द्वार पुलिस अफसर, धार्मिक आगु और विभिन्न हिंदू जत्थेबंदियों के लीडरो पर हमले करने को कहा गया था। जिसे पहले ही पुलिस अधिकारियों और विभिन्न हिंदू जत्थेबंदियों के लीडरो पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके खिलाफ यूएपीए की कार्रवाई भी की गई थी। जो कि अब भी अपनी हरकतो से बाज नहीं आ रहा था।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -