Girl in a jacket
HomeBreaking Newsखेत से गोभी काटने पर व्यक्ति की ह'त्या

खेत से गोभी काटने पर व्यक्ति की ह’त्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : बिहार के मोतिहारी में गोभी के लिए एक बुजुर्ग की पीट-पीकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बार मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के दुलमा पंचायत के वार्ड- 9 बड़ा पाकर गांव की है। घटना के संबंध में बताया गया कि 55 वर्षीय रघुनाथ प्रसाद गांव के ही नंदू भगत की खेत से फूल गोभी बिना पूछे काट लिया था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि बुजुर्ग शख्स की हत्या कर दी गई।  मृतक की बहू आशा देवी ने बताया कि गांव के ही नंदू भगत और उनके दो पुत्रों ने मिलकर उनके ससुर की इतनी पिटाई की कि उनकी मौत हो गई। उसके बाद शव को घर के 300 मीटर पीछे खेत में फेंक दिया। पता चला कि मेरे ससुर का शव खेत में पड़ा हुआ है। इसके बाद जब गई, तो देखा कि चेहरे और दोनों पैर पर धारदार हथियार से जख्म के निशान थे और उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतक के दोनों बेटे बाहर रहते हैं

मृतक रघुनाथ प्रसाद घर के अकेले गार्जियन थे। मृतक के दोनों बेटे काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं और रघुनाथ प्रसाद घर रखकर परिवार का देखभाल करते थे। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और इलाके में भी चर्चा का विषय बना है कि महज एक गोभी के लिए किसी की हत्या कैसे कर दी गई?

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

  इधर घटना के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि महज एक गोभी के लिए अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन की ओर से आवेदन नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -