किन्नौरः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हो गया। दरअसल, किन्नौर में बादल फटने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग NH 5 भी बाधित हो गया था, जिससे आवागमन पर व्यापक असर पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंची तथा मलवा हटाने का कार्य आरम्भ कर रास्ता बहाल कर दिया गया।
View this post on Instagram
डीसी किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चोलिंग के पास मार्ग को साफ करने और फंसे वाहनों को निकालने के लिए भारी मशीनरी को काम पर लगा दिया गया है।उन्होंने कहा कि राहत की खबर ये है कि बादल फटने और भारी मलबा आने से बाधित हुआ शिमला-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) चोलिंग के पास बहाल कर दिया गया है।
नेशनल हाईवे बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों द्वारा बताया कि पोकलेन मशीनों की मदद से मलबे में दबे वाहनों को निकालने का काम जारी है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। मार्ग बहाल होने के बाद शिमला और किन्नौर के बीच वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। अधिकारी ने बताया कि इस अचानक आई आपदा में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है और सभी लोग सुरक्षित हैं।


