बाजारों में पहले ही चल रहा मंदी का दौर: दर्शन महाजन
गुरदासपुरः आरक्षण के मुद्दे पर भारत बंद के आह्वान का गुरदासपुर में कोई असर नहीं पड़ा। रोजाना की तरह दुकानें खुली मिली और बाजारों में लोगों की चहल-पहल भी रही। वहीं दलित समुदाय के दुकानदारों ने भी दुकानें बंद नहीं कीं। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दर्शन महाजन ने कहा कि बाजारों में पहले से ही मंदी का दौर चल रहा है, त्योहारी दिनों के बावजूद ऑनलाइन शॉपिंग और मॉल कल्चर से दुकानों में ग्राहकों की कमी से दुकानदारों को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे समय में दुकानें बंद करने से और अधिक नुक्सान हो सकता है।
उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बंद की बात फैलाई है। हड़ताल को लेकर किसी भी संगठन ने ट्रेड यूनियन से संपर्क नहीं किया। उन्होंने सभी संगठनों को अपील की कि दुकानें और बाजार बंद करना किसी संघर्ष की सफलता का हिस्सा नहीं है।
