बटालाः कादियां इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब बटर कलां गांव के पास नहर के किनारे रोह पर युवक का कपड़ों और रस्सी से लटका हुआ शव मिला। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने थाना सैखवां की पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मौके पर मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र बरामद हुआ। मृतक की पहचान जगजीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह, निवासी ठीकरीवाला सूच्चा के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी नहर किनारे गांव मल्लियां थाना कहनूंवान में एक युवक का शव मिला था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर आम लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं और सहम का माहौल बन गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में गांववासियों और मृतक के वारिसों की तरफ़ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है कि जगजीत सिंह का क्या मामला था और उसने नहर के किनारे पेड़ों के साथ फंदा लगाकर जीवनलीला क्यों समाप्त की। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

