.
FazilkaPunjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान लापता, परिवार को हत्या की आशंका

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान लापता, परिवार को हत्या की आशंका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्काः जिले के जलालाबाद क्षेत्र के गांव ढंडी खुर्द से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता हो गया। परिवार को आशंका है कि युवक की हत्या कर उसका शव ड्रेन में फेंक दिया गया है। इसी शक के चलते परिजन खुद ड्रेन में उतरकर उसकी तलाश कर रहे हैं। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

परिवार तथा पंजाब किसान सभा के अध्यक्ष अशोक कंबोज और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सुरिंदर सिंह ढंडियां के अनुसार, गांव ढंडी खुर्द निवासी विक्रम को रात करीब साढ़े 8 बजे उसके दोस्तों का फोन आया था। फोन आने के बाद वह घर से चला गया। उसकी पत्नी ने कुछ देर बाद फोन किया तो विक्रम ने करीब आधे घंटे में वापस आने की बात कही। बताया गया कि लगभग एक घंटे बाद पत्नी ने दोबारा फोन किया तो उसने विक्रम की आवाज में “मुझे मत मारो” कहते हुए सुना। इसके तुरंत बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।

तब से न तो विक्रम का कोई पता चला है और न ही उसकी मोटरसाइकिल का। परिजनों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद कई दिन बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला। इसी कारण परिवार को अनहोनी की आशंका है और वे स्वयं ड्रेन में उसकी तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि विक्रम की शादी करीब डेढ़ माह पहले ही हुई थी। जलालाबाद सिटी थाना के एसएचओ मोहित धवन ने बताया कि विक्रम के पिता के बयानों के आधार पर राहुल, आकाश और अजय के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष के भाई का गोलियां मारकर कत्ल

तरनतारनः ज़िले के गांव बूह हथर में गोलियां चलने...

Punjab News: किराये का मकान देखना पड़ा महंगा Pitbull ने किया दपंति पर हमला, देखें CCTV

पटियालाः पंजाब में पिटबुल के सरकारी बैन किए जाने...

टीबी उन्मूलन की दिशा में हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में हुआ शामिल – राज्यपाल

उपायुक्त ‘टीबी मुक्त हरियाणा’ अभियान को दें गति, तीन...

Jalandhar News: डेरे की दरगाह पर अवैध कब्जा करने और धमकियां देने के आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा (रजि.) पंजाब के...

Punjab News: किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष के भाई का गोलियां मारकर कत्ल

तरनतारनः ज़िले के गांव बूह हथर में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां गोलियां मारकर नौजवान का...

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना बोर्डों की प्राथमिक जिम्मेदारी : मोहन लाल कौशिक

HBPE से संबद्ध बोर्डों एवं संस्थाओं की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर जोर चंडीगढ़: हरियाणा बोर्ड ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज...

Punjab News: किराये का मकान देखना पड़ा महंगा Pitbull ने किया दपंति पर हमला, देखें CCTV

पटियालाः पंजाब में पिटबुल के सरकारी बैन किए जाने के बावजूद अभी भी कुछ लोगों ने घरों पर खूंखार...

टीबी उन्मूलन की दिशा में हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में हुआ शामिल – राज्यपाल

उपायुक्त ‘टीबी मुक्त हरियाणा’ अभियान को दें गति, तीन माह बाद होगी समीक्षा चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार...