फाजिल्का: जिले के जलालाबाद में एक 18 वर्षीय युवक के अपहरण की वायरल हुई वीडियो के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुए मुख्य आरोपी रमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो नाबालिग आरोपियों (अर्शदीप और गुरसेवक सिंह) को भी काबू कर लिया गया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल 32 बोर का देसी कट्टा और थार गाड़ी भी बरामद हुई है।
एसपी इन्वेस्टिगेशन सतिंदर कुमार ने घटना बारे जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल चोरी के शक में कुछ युवकों ने पिस्तौल की नोक पर एक युवक को थार गाड़ी में अगवा कर लिया था। हैरानी की बात यह थी कि यूपी नंबर की इस थार गाड़ी पर पंजाब पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में काफी रोष देखा गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जलालाबाद सिटी थाने में मुख्य आरोपी रमनदीप सिंह समेत अन्य साथियों के खिलाफ अपहरण और आर्म्स एक्ट (FIR नंबर 233) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो नाबालिग आरोपियों (अर्शदीप और गुरसेवक सिंह) को भी काबू कर लिया गया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल 32 बोर का देसी कट्टा और थार गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
