HomePunjabLudhianaPunjab News: Bhogal Complex में 4 दफ्तरों को चोरों ने बनाया निशाना,...

Punjab News: Bhogal Complex में 4 दफ्तरों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र चीमा चौक के पास स्थित भोगल कॉम्प्लेक्स में देर रात चोरों ने 4 दफ्तरों को निशाना बनाया। जहां चोर कॉम्प्लेक्स की 4 मंजिला इमारत में स्थित 4 अलग-अलग दफ्तरों के ताले तोड़कर नकदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लेकर कर फरार हो गए। घटना के बारे में आज सुबह कर्मियों द्वारा दफ्तर पहुंचने पर पता चला। मामले की जानकारी देते हुए अमित मिश्रा ने बताया कि जब वे सुबह अपने ऑफिस पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था।

अंदर जाने पर देखा कि पूरा सामान बिखरा पड़ा है। अमित के मुताबिक उनके ऑफिस से दो मोबाइल फोन और कुछ जरूरी चेक बुक गायब हैं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अन्य ऑफिस संचालकों को दी। जांच करने पर पता चला कि उनके अलावा तीन अन्य कार्यालयों में भी चोरी की वारदात हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि यह एक चार मंजिला इमारत है।

पुलिस ने कॉम्प्लेक्स और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें 3 चोर साफ नजर आ रहे हैं। चोरों ने बेहद शातिर तरीके से दफ्तरों के ताले तोड़े ताकि आस-पास किसी को भनक न लगे। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा हमने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है। करीब 3 से 4 ऑफिसों में चोरी की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -