HomePunjabLudhianaPunjab News: डिवाइडर से टकराकर पलटी थार, टूटकर अलग हुए टायर, देखें...

Punjab News: डिवाइडर से टकराकर पलटी थार, टूटकर अलग हुए टायर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के पखोवाल रोड स्थित दाद गांव के पास मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार सफेद रंग की थार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क पर ही पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि थार के दो टायर टूटकर अलग हो गए। गाड़ी में सवार 2-3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सफेद रंग की थार गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

फूला वाले चौक से लालतों की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी दाद गांव के मेन रोड पर पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार होने के कारण गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई और कई पलटे खाते हुए बीच सड़क पर रुक गई। जिस से जाम की स्थिति बनी हुई है। जानकारी देते दीप ने कहा टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार के दो टायर मौके पर ही टूट गए और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

गाड़ी में 2 से 3 लोग सवार थे। सभी को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान लेने की कोशिश की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। फिलहाल सड़क से मलबे को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -