Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: चालान काटने को लेकर हुआ हंगामा, ASI पर लगे गलत...

Punjab News: चालान काटने को लेकर हुआ हंगामा, ASI पर लगे गलत व्यवहार के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस द्वारा लगातार नियमों की पालना ना करने वालों के चालान काटे जा रहे है। वहीं पुलिस द्वारा चालान काटने को लेकर कुछ लोगों द्वारा विरोध भी किया जा रहा है और पुलिस पर आरोप भी लग रहे है। वहीं ऐसा ही एक मामला कार चालक का सामने आया है, जिसमें कार चालक कमलजीत ने पुलिस पर गलत व्यवहार करने के आरोप लगाए है। दरअसल, चालान काटने के दौरान कार चालक युवक और ट्रैफिक पुलिस के एएसआई के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। कमलजीत ने इस घटना का वीडियो बना लिया। जिसमें एएसआई युवक को वीडियो बनाने पर पर्चा काटकर अंदर कर दूंगा और मार-मार चपेड़े हवालात में डाल दूंगा जैसी धमकियां देता सुनाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार, मोगा जिले के बाघापुराना के रहने वाले कमलजीत सिंह ने बताया कि वह म्यूजिक स्टूडियो का काम करता है। बीते दिन वह दोस्त के साथ किसी निजी काम से स्विफ्ट कार में सवार होकर चौड़ा बाजार आया था। वापसी के दौरान फाउंटेन चौक के पास ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कमलजीत ने बताया कि उसने पुलिस को बताया कि सीट बेल्ट लगा रखी है और गाड़ी के दस्तावेज भी पूरे हैं, जिन्हें ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। इसके बावजूद ट्रैफिक कर्मियों ने उसका ड्राइविंग लाइसेंस ले लिया और चालान करने की बात कही। जब उसने चालान का कारण पूछा तो एएसआई ने कहा कि गाड़ी की सीट पर सामान रखा हुआ है। इस पर कमलजीत सिंह ने आपत्ति जताते हुए कहा कि निजी कार में निजी सामान रखना कोई नियम उल्लंघन नहीं है। इसी दौरान कमलजीत सिंह मोबाइल से वीडियो बनाने लगा, जिस पर एएसआई भड़क गया।

इस व्यवहार से नाराज कमलजीत और उसके दोस्त ने मामले की शिकायत ट्रैफिक पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई। उनका कहना है कि उन्होंने पूरी वीडियो अधिकारियों को भेज दी है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग भी संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में संबंधित ट्रैफिक एएसआई से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जोन इंचार्ज परमिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें भी मामले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए ही मिली है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -