HomePunjabLudhianaPunjab News: निशान साहिब उतारते हुआ हादसा, 60 फीट ऊंचाई से गिरा...

Punjab News: निशान साहिब उतारते हुआ हादसा, 60 फीट ऊंचाई से गिरा सेवादार, मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः वैसाखी के पर्व पर दुगरी रोड स्थित आत्म नगर में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, करतार नगर में निशान साहिब का चोला बदलने के दौरान अचानक क्रेन की तार टूट गई। इस दौरान 60 फीट की ऊंचाई से सेवादार की गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनिंदर सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मनिंदर 12 वर्षों से गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब की सेवा कर रहे थे। हर संक्रांति और बैसाखी पर वे श्रद्धा के साथ चोला बदलने की सेवा में हिस्सा लेते थे।

मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे वे निशान साहिब पर नया चोला चढ़ाने के लिए गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनिंदर ने सफलतापूर्वक 60 फीट की ऊंचाई पर जाकर निशान साहिब बदल दिया था। इस दौरान गांठ बांधकर क्रेन (लिफ्ट) के सहारे वे ऊपर गए थे उसकी लोहे की तार अचानक टूट गई। तार टूटते ही मनिंदर सीधे फर्श पर आ गिरे। हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद संगत और सेवादार उन्हें लहूलुहान हालत में नजदीकी अस्पताल ले गए लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गुरप्रीत सिंह ने कहा मेरा भाई निस्वार्थ भाव से गुरु घर की सेवा करता था। हमें क्या पता था कि जिस श्रद्धा के साथ वह आज घर से निकला है वह उसकी आखिरी सेवा होगी। मनिंदर सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार का गुजारा चलाने के लिए वे करियाना (परचून) की दुकान चलाते थे। परिवार में उनकी पत्नी और एक 10 साल का बेटा है, जो अभी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। साथ दो भाई है। बैसाखी की खुशियां मना रहे परिवार में हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई है। मोहल्ले और गुरुद्वारा साहिब की संगत में भी इस घटना को लेकर गहरा शोक है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -