HomeHimachalजबरन ले जाकर मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज

जबरन ले जाकर मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के पुलिस थाना अम्ब में मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को सरवीन निवासी हड़वाड़ (उत्तर प्रदेश), जो वर्तमान में पंजोआ लडोली में किराए पर रह रहा है, की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि रसूल मुहम्मद निवासी कलरुही तथा वेगम बीवी और वग्गो बीवी निवासी सिद्ध चलेहड़, डा. सुंकाली तहसील अम्ब ने उसकी बहन पर गहने चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद 12 अप्रैल को उसे जबरन अपने साथ ले जाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -