पुलिस ने नहीं लिया घटना का जायजा
लुधियानाः शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला टिब्बा रोड़ में कार चोरी की सामने आया है। जहां चोर डिजायर कार लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित सोमप्रकाश ने बताया कि उसने जीके कालोनी में गेट के पास गाड़ी खड़ी की थी। ऐसे में 6 अक्टूबर को चोर कार नंबर पीबी 13 बीएस 9628 लेकर फरार हो गए। घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने कहाकि वह किराये के मकान में रहता है और वोडाफोन कंपनी में काम करता है। पीड़ित के अनुसार गाड़ी में कंपनी का सामान भी पड़ा हुआ थी, जिसे चोर साथ ले गए। सोमप्रकाश ने कहा कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दे दी गई है, लेकिन पुलिस अधिकारी फोन पर ही कार्रवाई का आश्वासन दे रहे है। उन्होंने कहाकि कोई भी अधिकारी घटना स्थल का जायजा लेने नहीं पहुंचा। ऐसे में पीड़ित द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई गई।
वहीं पीड़ित की पत्नी कुसुम रानी ने कहा कि घर के बाहर से उनकी गाड़ी लेकर चोर फरार हो गए। महिला ने कहाकि गेट अक्सर बंद रहता है, लेकिन फिर भी चोर गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि गाड़ी में कंपनी का भारी मात्रा में सामान मौजूद है। वहीं इलाका निवासी प्रशोत्तम कपूर ने कहा कि 6 अक्टूबर अल सुबह गाड़ी चोरी हुई है। गेट के अंदर से चोर गाड़ी लेकर फरार हो गए। प्रशोत्तम ने कहाकि गेट पर कोई सिक्योरटी गार्ड तैनात नहीं रहता और ना ही इलाके में पुलिस गशत करती है। ऐसे में कोई पुलिस कर्मी घटना स्थल पर जायजा लेने भी नहीं पहुंचा।
