AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: DIG Office के सामने 2 पक्षों में खूनी झड़प, चली...

Punjab News: DIG Office के सामने 2 पक्षों में खूनी झड़प, चली गोलियां, टूटे शीशे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां एक आपसी विवाद के चलते युवकों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गाड़ी के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें हमलावर और उनकी सफेद रंग की कार साफ नजर आ रही है साथ ही 3 आरोपी भी फुटेज में बिल्कुल साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी वीडियो ने पुलिस की जांच काफी आसान कर दी है।

वीडियो फुटेज में हमलावरों की सफेद रंग की स्विफ्ट कार दिखाई दे रही है, साथ ही 3 आरोपी साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। चौकी कैलाश थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को दी गई शिकायत में सनी ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ डीआईजी ऑफिस गया था। गाड़ी बाहर पार्क करके वह अंदर से हिसाब की कुछ पर्चियां लेने गया था। जब वह बाहर आया तो वहां पहले से 3 सिख और 1 मोना युवक खड़े थे। सनी ने बताया कि उन युवकों ने उसके साथ बहस करनी शुरू कर दी कि उसने उनके मिस्त्रियों को काम से क्यों हटाया। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि उन्होंने जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं।

इसके बाद परमजीत सिंह और 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और एक युवक ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। जाते-जाते आरोपियों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। पीड़ित योगी ने पुलिस को तुरंत सूचित किया और अपनी शिकायत में शक जताया है कि रणभीर सिंह वासी गांव घिनीवाला , फ़िरोज़पुर ने इन हमलावरों को उस पर जानलेवा हमला करने के लिए भेजा था। पुलिस ने पीड़ित की लिखित शिकायत हासिल करके मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी तेज कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

हिमाचल ने जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक में भाग लिया

शिमला: जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक केंद्रीय वित्त एवं...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में बस परमिट के स्थानांतरण,...

ऊना में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.49 ग्राम हेरोइन सहित एक और आरोपी गिरफ्तार

10.45 ग्राम चिट्टे के मामले में बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी के घर से...