AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: पार्सल गायब होने पर कोरियर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर कार्यालय में...

Punjab News: पार्सल गायब होने पर कोरियर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर कार्यालय में व्यक्ति का हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः घंटा घर चौक के पास नामी कोरियर कंपनी के दफ्तर में उस समय हंगामा हो गया, जब एक व्यक्ति द्वारा कोरियर कंपनी के कार्यालय के बाहर हंगामा शुरू कर दिया गया। व्यक्ति द्वारा कोरियर कंपनी के मुर्दाबाद के नारे लगाए। व्यक्ति का कहना है कि उसे कंपनी वाले पिछले तीन महीनों से गुमराह कर रहे हैं। व्यक्ति के अनुसार राखी से कुछ दिन ही पहले उसने एक पार्सल बुक करवाया था, जिसमें चांदी का ब्रेसलेट था। व्यक्ति ने कोरियर कंपनी के व्यक्ति राजिंदर शर्मा को इस ब्रैसलेट के बारे में बताया और पार्सल बुक करवाया। पार्सल की व्यक्ति के पास रसीद भी मौजूद है।

ऐसे में पार्सल जिस जगह पर भेजा जाना था, उस जगह पर पहुंचने की बजाय लुधियाना शहर में ही घूमता रहा और जब राखी के बाद व्यक्ति द्वारा इसकी शिकायत दफ्तर के कर्मी को करने पहुंचा तो उसने बताया कि उसका पार्सल न तो डिलीवर हुआ न ही वापस आया है। व्यक्ति ने कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर (कर्मी) से पार्सल उसे वापस करने की अपील की। पीड़ित का आरोप है कि कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर राजिंदर शर्मा उन्हें यह कहकर टालने लगा कि वह कंपनी से पता कर रहा है। जिसके बाद वह कहने लगा कि ट्रैकिंग सिस्टम में इसकी कोई डिटेल सामने नहीं आ रही है।

पीड़ित के अनुसार वह 3 महीने से कंपनी के दफ्तर में चक्कर काट रहा है। जिससे बाद उसने घंटा घर कोरियर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। जब पत्रकारों से कोरियर कंपनी के कर्मी राजिंदर शर्मा से बात की गई तो उसने भी इस मामले को रफा दफा करने की बात की और अपनी कंपनी में फोन भी लगाने लगा। कंपनी के कर्मियों ने फोन पर कह दिया कि उनके ट्रैकिंग सिस्टम में पार्सल नहीं बोल रहा। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाए हैं कि कोरियर बुक करने वाला राजिंदर शर्मा ने इस पार्सल को कहीं भेजा ही नहीं और इस पार्सल के अंदर चांदी के ब्रैसलेट को गायब कर दिया। उन्हें हर रोज कभी तो कंपनी के दफ्तर में भेज देता है और कभी उन्हें कह देता है कि तुम जो करना है कर लो मेरे पास पार्सल नहीं है।

पीड़ित व्यक्ति द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को भी दी गई है। हैरानी वाली बात यह है कि इस तरह के साथ नामी कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर भोले-भाले लोगों को बेवकूफ बनाते हैं और इस तरह के पार्सल के बीच सामान की चोरी चकारी कर लेते हैं तो अब देखना होगा कि पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत देने के बाद पुलिस द्वारा किस तरह की कार्रवाई अमल में लाई जाती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

हिमाचल ने जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक में भाग लिया

शिमला: जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक केंद्रीय वित्त एवं...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में बस परमिट के स्थानांतरण,...

ऊना में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.49 ग्राम हेरोइन सहित एक और आरोपी गिरफ्तार

10.45 ग्राम चिट्टे के मामले में बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी के घर से...