LudhianaPunjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत, सुसाइड नोट बरामद, देखें...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत, सुसाइड नोट बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गांव जोधा में संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मनप्रीत ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मालिक के पास मनप्रीत सिंह टैक्सी चलाने का काम करता था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए मनप्रीत की पत्नी ने कहा कि देर रात उन्हें फोन आया और मीडिया को एकत्रित करने के लिए कहा था। मनप्रीत ने कहा कि पड़ोसी उसके साथ काफी विवाद करता था और उस पर अन्य महिला को घर पर लाने के आरोप लगाए।

महिला ने कहा कि वह खुद उसके कपड़े धोने के लिए जाती थी और वह उसे पहचान पत्र भी देकर आए और बताया कि वह दोनों पति-पत्नी है। आरोप है कि पड़ोसी की बेटी ने उन्हें काफी गलत कहा। जिसके बाद मकान मालिक ने पति को कमरा खाली करने के लिए कह दिया। ऐसे में मनप्रीत परेशान था। महिला ने कहा कि उनकी शादी को 2 साल हो गए। घटना स्थल पर सुसाइड नोट बरामद हुआ। मालिक का उन्हें फोन आया और मनप्रीत के मौत की सूचना दी। महिला का कहना है कि मनप्रीत का शव फर्श पर पड़ा हुआ था और उन्हें आशंका है पति का कत्ल हुआ है। महिला ने मामले की गहनता से जांच की अपील की है।

वहीं पुलिस ने कहा कि उन्हें सुसाइड की सूचना मिली थी। पुलिस ने कहा कि फंदा लगाकर व्यक्ति ने सुसाइड किया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। प्रभजोत ने कहा कि मनप्रीत उसका भाई था। मनप्रीत ने फोन करके कहा था कि उसे मकान मालिक और पड़ोसी काफी परेशान करता था। मनप्रीत को टैक्सी का काम करते 12 साल हो गए। मनप्रीत की दूसरी शादी थी और पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। ऐसे में मनप्रीत की पत्नी मायके रहती थी, जब मनप्रीत घर आता था और पत्नी उसके पास आ जाती थी। इस दौरान उसे मनप्रीत ने परेशानी की सारी वजह भी बताई। मनप्रीत का 2 पेजों का सुसाइड बरामद हुआ है, जो पुलिस के पास है। परिजनों ने कहा कि मनप्रीत का फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। परिजनों द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुलतानपुर की अदालत ने सुनाया फैसला

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की विशेष...

Punjab New: Moga Firing Case और फंड पर CM Maan ने BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना, देखें वीडियो

पटियालाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा...

Punjab News: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर सजा भव्य नगर कीर्तन, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को...

नई पीढ़ी को संभालने और संवारने की जिम्मेदारी हमारी: डॉ. सोमदत्त शर्मा

बददी,सचिन बैंसल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के...

मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुलतानपुर की अदालत ने सुनाया फैसला

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने सोमवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Jalandhar News: बुजुर्ग की मदद करना महिला पड़ा महंगा, गहने लेकर शातिर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके में महिला को एक बुजुर्ग को खाने के लिए पैसे देना महंगा पड़...

Punjab New: Moga Firing Case और फंड पर CM Maan ने BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना, देखें वीडियो

पटियालाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा में हुई फायरिंग की घटना, पंजाब के लंबित फंड्स, चंडीगढ़...

Punjab News: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर सजा भव्य नगर कीर्तन, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर संगत में भारी उत्साह है, और इसके माध्यम से...