Girl in a jacket
HomeMohaliPunjab News: जल्द Bullet Train से यात्री 2 घंटे में तय करेंगे...

Punjab News: जल्द Bullet Train से यात्री 2 घंटे में तय करेंगे दिल्ली का सफर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब से दिल्ली जाने वाले लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को जल्द बड़ी राहत मिलने जा रही है। दरअसल, जल्द ही दिल्ली-अमृतसर रूट पर बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। पंजाब में इस हाई स्पीड रेल लाइन के लिए सर्वे का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। ऐसे में दिल्ली से अमृतसर तक का 465 किलोमीटर का सफर सिर्फ 2 घंटों में पूरा होगा। दिल्ली से अमृतसर के बीच यह ट्रेन चंडीगढ़ समेत 15 स्टेशनों पर रुकेगी।

सूत्रों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में पंजाब के मोहाली जिले के 39, जालंधर के 49, लुधियाना के 37, अमृतसर के 22, फतेहगढ़ साहिब के 25, कपूरथला के 12 और तरनतारन और रूपनगर जिले के एक-एक गांव को शामिल किया गया है। नई रेलवे लाइन के दायरे में आने वाले गांवों के किसानों के साथ आईआईएमआर एजेंसी की ओर से बैठकों का दौर जारी है। किसानों को जमीन के लिए प्रत्येक गांव के कलेक्टर रेट का पांच गुना भुगतान किया जाएगा।

इस बुलेट ट्रेन की अधिकतम गति 350 किमी प्रति घंटा है। इसकी चलने की गति 320 किमी प्रति घंटा और औसत गति 250 किमी प्रति घंटा होगी। जानकारी के मुताबिक ट्रेन में 750 यात्री सफर कर सकेंगे। यह रेलवे लाइन मोहाली जिले के डेराबस्सी सब-डिवीजन के 24 गांवों से होकर गुजरेगी। इस प्रोजेक्ट के तहत मोहाली तहसील के 9 गांवों बाकरपुर, रुड़का, कंबाला, चिल्ला, रायपुर खुर्द, दुराली, सुनेता, रायपुर कलां, शामपुर की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए दिल्ली और अमृतसर के बीच 343 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें दिल्ली के 22 गांव, हरियाणा के 135 गांव और पंजाब के 186 गांव शामिल होंगे। दिल्ली से अमृतसर के बीच इस हाई स्पीड ट्रेन की नई रेलवे लाइन के लिए सर्वे का काम तेजी से किया जा रहा है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -