Girl in a jacket
HomeGovernment News20 मई से शुरू होगी एमडीयू की विभिन्न यूजी एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों...

20 मई से शुरू होगी एमडीयू की विभिन्न यूजी एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़- महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक की मई 2026 की विभिन्न स्नातक एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की थ्योरी परीक्षाएं 20 मई से प्रारंभ होंगी। यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने बताया कि बीबीए, बीबीए (सीएएम), बीबीए (II), बीबीए (बीई), बीसीए की की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गयी है। इसके अलावा , बीएचएमसीटी, बीएससी होम साइंस, बीएससी बायोटेक, बीएससी स्पोर्ट्स साइंस, बी.वोक. तथा बीपीएड समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों के नियमित, री-अपीयर एवं इम्प्रूवमेंट, बीबीए, बीसीए एवं अन्य पाठ्यक्रमों के द्वितीय एवं पंचम सेमेस्टर की री-अपीयर/इम्प्रूवमेंट, चतुर्थ सेमेस्टर के गैप-ईयर, री-अपीयर तथा इम्प्रूवमेंट, छठे सेमेस्टर के नियमित, री-अपीयर एवं इम्प्रूवमेंट, बीएचएमसीटी चार वर्षीय कार्यक्रम के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की नियमित एवं री-अपीयर परीक्षाएं तथा सातवें सेमेस्टर की री-अपीयर/इम्प्रूवमेंट, बी.वोक. के विभिन्न पाठ्यक्रमों-कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड होटल मैनेजमेंट, रिटेल मैनेजमेंट, इंटीरियर डिजाइन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग मैनेजमेंट एंड आईटी, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट तथा स्पोर्ट्स, न्यूट्रिशन एंड फिजियोथेरेपी, डी.पी.एड. तथा बी.पी.एड. पाठ्यक्रमों के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की नियमित, री-अपीयर एवं इम्प्रूवमेंट परीक्षाओं के साथ-साथ बी.पी.एड. तृतीय सेमेस्टर की केवल री-अपीयर की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गयी है। डेटशीट एमडीयू वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

उधर , प्रवक्ता ने आगे बताया कि महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी रोहतक ने दिसंबर 2025 में आयोजित एमए एजुकेशन के प्रथम और तीसरे सेमेस्टर, एमए लोक प्रशासन के तीसरे सेमेस्टर के फ्रेश व री-अपीयर तथा एमए लोक प्रशासन (ऑनलाइन) के तीसरे सेमेस्टर फ्रेश की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -