Girl in a jacket
HomeMohaliPunjab News: IAS Ghanshyam Thori सहित 4 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें...

Punjab News: IAS Ghanshyam Thori सहित 4 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब में लगातार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं अब जारी सूची के अनुसार 4 आईएएस अधिकारियों के तबादलें किए गए। पंजाब के राज्यपाल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आईएएस रामवीर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रशासनिक सचिव और जालंधर मंडल के आयुक्त हैं, उन्हें जालंधर मंडल के आयुक्त और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव और पंजाब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक, आईएएस घनश्याम थोरी को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के विशेष सचिव पुनीत गोयल, आईएएस, को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव और सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक अक्षिता गुप्ता, आईएएस, को रूपनगर में अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) के पद पर तैनात किया गया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -