Girl in a jacket
HomeMohaliPunjab News: Actor Yograj Singh की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने जारी...

Punjab News: Actor Yograj Singh की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता व अभिनेता योगराज सिंह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। इस मामले को लेकर अब योगराज कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। उनपर महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले का पंजाब मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। हाल ही में अमेडन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘लुक्खे’ में योगराज सिंह भी नजर आए। चंडीगढ़ के एक वकील उज्जवल भसीन ने स्थानीय एसएसपी से योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

भसीन ने आईएएनस से कहा, ‘लुक्खे नाम की एक वेबसीरीज सीरीज में उन्होंने एक किरदार निभाया है और वह उन औरतों के खिलाफ बयान दे रहे हैं, जो सुबह में काम करती हैं और घर आकर हम सभी को शाम में खाना भी देती हैं। हमें संभालती हैं। ये हमारी मां, बहन, बीबी, बेटी कोई भी हो सकती है। उन सभी को साथ में लेते हुए मैंने एसएसपी चंडीगढ़ को शिकायत दी है।’ वहीं, महिलाओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी मामले का पंजाब मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। वकील उज्ज्वल भसीन ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि अधिकारी योगराज सिंह का बयान सुनते ही जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज करेंगे।

बयान उस महिला के खिलाफ है और जिन्होंने पुलिस की वर्दी पहनी हुई है। हैरान करने वाली बात यह है कि शूटिंग में चंडीगढ़ पुलिस की वर्दी है। किरदार निभाने वाली महिला का नाम गुरबानी कौर है। इस नाम से भावनाएं जुड़ी हैं। हम बहुत ही सम्मान के साथ गुरबानी का नाम लेते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अगर एसएसपी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज नहीं करती तो हमें अदालत का सहारा लेना पड़ेगा। मैंने महिला आयोग को भी लिखा है कि योगराज सिंह पर स्वत: संज्ञान लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।’

उज्ज्वल भसीन ने कहा, ‘यह मुद्दा सिर्फ चंडीगढ़ की महिलाओं का नहीं है। यह पूरे देश में काम करने वाली महिलाओं के खिलाफ दिया गया बयान है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इस बयान के बाद योगराज सिंह को कोई आदर्श के रूप में देखेगा। वे सभी माता-पिता जो अपने बच्चों को क्रिकेट सीखने के लिए उनके पास भेजते हैं, शायद ही भेजेंगे। योगराज सिंह महिलाओं के खिलाफ ऐसी सोच रखते हैं। उन्हें समझना चाहिए कि वे भी किसी मां की कोख से पैदा हुए हैं। उनके घर में भी बेटी, बहु हैं। मैं एसएसपी से मांग करता हूं कि न सिर्फ योगराज सिंह बल्कि फिल्म के निर्देशक के खिलाफ भी एफआईआर हो और इस फिल्म पर रोक लगाई जाए।’

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -