Girl in a jacket
HomeMohaliPunjab News: BJP Office में नाकाबपोशों ने फेंकी स्याही, देखें वीडियो

Punjab News: BJP Office में नाकाबपोशों ने फेंकी स्याही, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः डेराबसी में वरिष्ठ भाजपा नेता के दफ्तर पर नौजवानों द्वारा हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार गुरदर्शन सिंह सैनी के जीरकपुर स्थित दफ्तर पर नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार करीब 5 नकाबपोश लोग दफ्तर में दाखिल हुए। बताया जा रहा है कि उन्होंने पूरे दफ्तर का दौरान किया और फिर गुरदर्शन सिंह सैनी की तस्वीर पर काली स्याही फेंक दी। घटना के बाद सभी नौजवान मौके से फरार हो गए। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इस दौरान मौके पर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। पत्रकारों से बात करते हुए गुरदर्शन सिंह सैनी ने आरोप लगाया कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण विरोधियों ने यह साजिश रची है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाकाबपोशो द्वारा दफ्तर में घुसकर दफ्तर के शीशे पर स्याही से हमला किया गया। इस मामले को लेकर उच्च अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है। दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। भाजपा नेता ने कहाकि पश्चिम बंगाल में ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया गया था। वहीं आज भी नकाबपोशो द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना के दौरान वह दफ्तर के अंदर बैठे हुए थे। भाजपा नेता ने कहाकि पुलिस मामले में पूरा सहयोग दे रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -