HomePunjabJalandharJalandhar News: बाला जी चौकी विवाद पर AAP ने BJP पर लगाए...

Jalandhar News: बाला जी चौकी विवाद पर AAP ने BJP पर लगाए माहौल खराब करने के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः महानगर में बालाजी की चौकी कार्यक्रम को लेकर हुए विवाद के बाद आम आदमी पार्टी के नेता दीपक बाली और अन्य नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि पंजाब सरकार इस धार्मिक कार्यक्रम को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन यह पूरी तरह गलत है।

दीपक बाली ने कहा कि ना तो पंजाब सरकार और न ही सरकार का कोई प्रतिनिधि इस कार्यक्रम को रोकना चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे को बेवजह तूल देकर जालंधर में भाईचारे का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि बीती रात पुलिस कार्यक्रम रुकवाने नहीं गई थी, बल्कि आयोजकों को जरूरी परमिशन संबंधी जानकारी देने पहुंची थी। छोटी सी घटना को भाजपा ने धर्म की राजनीति बनाकर पेश किया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। AAP नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी सनातन धर्म का सम्मान करती है,  लेकिन भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर पंजाब को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। मौके पर मौजूद अन्य नेताओं ने भी कहा कि धर्म के नाम पर पंजाब की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

पंजाब हमेशा सभी धर्मों का सम्मान करता आया हैः Mohinder Bhagat
वहीं, कैबिनेट मंत्री Mohinder Bhagat ने कहा कि पंजाब हमेशा सभी धर्मों का सम्मान करता आया है और सभी को मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह विवाद एक साजिश के तहत खड़ा किया गया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम पहले भी होता रहा है और आगे भी होगा। साथ ही उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील भी की।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -