मोहालीः पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल परीक्षा में 2 लाख 65 हजार 417 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 2 लाख 42 हजार 755 विद्यार्थी पास हुए। ऐसे में इस साल परीक्षा का परिणाम 91.46 प्रतिशत रहा। 12वीं के जारी हुए नतीजों में 88.52 प्रतिशत लड़के पास हुए, जबकि 94 प्रतिशत लड़कियां पास हुई। वहीं 34 हजार बच्चे कॉमर्स के पास हुए।

वहीं 12वीं के जारी नतीजों में लड़कियों ने अव्वल स्थान हासिल किया है। जिसमें से मानसा की सुपनीत कौर पहले स्थान स्थान हासिल किया। मानसा के ऊब्बा के गुरुकुल अकेडमी पब्लिक स्कूल की सुपनीत कौर ने टॉप किया। वहीं, दूसरे स्थान पर लुधियाना के बीसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडर स्कूल की सोहानी चोहान रहीं। तीसरे स्थान दिवांशी तेजा सिहं स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल शिमला पुरी है। तीनों के नंबर 500 में से 500 आए हैं। तीनों छात्राएं खिलाड़ी भी है। पंजाब बोर्ड अंक में टाई होने पर कम उम्र वाले विद्यार्थी को मेरिट में ऊपर रखता है। इस परिणाम में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है।

