AdvertisementPunjab Government
Nationalअश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में (SHO) निलंबित

अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में (SHO) निलंबित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस थाने के आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक थाना प्रभारी (SHO) को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगीना) राजेश सोलंकी ने बताया कि बढ़ापुर थाना प्रभारी नीरज कुमार ने इस ग्रुप में वीडियो पोस्ट किया था। बताया जा रहा है कि वीडियो पोस्ट किए जाने के कुछ ही समय बाद उसे हटा दिया गया लेकिन तब तक कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे डाउनलोड कर लिया और उसके स्क्रीनशॉट भी ले लिए। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक के. के. बिश्नोई ने जांच के आदेश दिए।

एक टीम ने सोमवार को थाने का दौरा किया और पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए। अधिकारियों ने बताया कि एसपी ने बुधवार शाम कुमार को कदाचार के आरोप में निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि वीडियो अश्लील था जिसमें महिला का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था, जबकि पुरुष का चेहरा छिपा हुआ था। बिश्नोई ने निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि कार्रवाई जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अकाली-BJP और कांग्रेस पर सासंद संजय सिंह ने साधे निशाने, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और...

नशे में धुत्त पुलिस कर्मी की वीडियो वायरल, हुआ Suspended, देखें वीडियो

चित्रकूटः उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सदर कोतवाली क्षेत्र...

Jalandhar News: चोरों का आतंक जारी, बुलेट लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरों का आतंक लगातार जारी...

टला बड़ा हादसाः बिजली के खंभे तक पहुंची कूड़े में लगी आग, देखें वीडियो

नजीराबादः कानपुर के नजीराबाद में जीटी रोड स्थित महाराजा...

Punjab News: अकाली-BJP और कांग्रेस पर सासंद संजय सिंह ने साधे निशाने, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह आज अमृतसर पहुंचे। यहां एक निजी...

नशे में धुत्त पुलिस कर्मी की वीडियो वायरल, हुआ Suspended, देखें वीडियो

चित्रकूटः उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सदर कोतवाली क्षेत्र से वर्दी पहने एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर...

स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी को टक्कर मारकर DCM चालक फरार, मची चीख पुकार देखें वीडियो

जालौनः एट थाना क्षेत्र में आज सुबह बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, कानपुर-झांसी हाईवे पर कोटरा पुल के पास...

Jalandhar News: चोरों का आतंक जारी, बुलेट लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरों का आतंक लगातार जारी है। आए दिन चोर दोपहिया वाहन चुराकर फरार हो रहे...