AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: चंद मिनटों की बारिश के पानी से भरी सड़कें, नगर...

Punjab News: चंद मिनटों की बारिश के पानी से भरी सड़कें, नगर निगम की खुली पोल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। जहां दोपहर को अचानक तेज बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। इस दौरान बच्चों ने बारिश का लुत्फ उठाया है। वहीं चंद मिनटों के लिए हुई बरसात ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है। दरअसल, कुछ समय के लिए हुई तेज बारिश से सड़कें पानी से डूूब गई। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि सड़कों पर खड़े पानी में बच्चे बारिश का आनंद उठा रहे है।

मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट और होशियारपुर में कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

जबकि फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में इक्का-दुक्का जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब के कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 20 अगस्त से अगले 5 दिनों तक मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। वहीं 25 अगस्त से दोबारा से मानसून सक्रिय होन से पंजाब में भारी वर्षा हो सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल...

सचिन पायलट पहुंचे Jalandhar, पार्टी नेताओं से चुनाव बारे की चर्चा, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज पंजाब...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य में...

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल के निर्माण के दौरान एक हादसा हो गया, जब काम...