लुधियानाः जिले के सेक्टर 32 के ‘खालसा वेज प्वाइंट’ पर बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है थी। जहां, पुरानी रंजिश के चलते इनोवा कार में सवार होकर आए 10-12 हथियारबंद हमलावरों ने तीन दोस्तों पर हमला कर दिया। जिसके बाद युवक को जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर फरार हो गए। इसके पुलिस टीम ने मामले संबंधी कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक आरोपी को एक 32 बोरे अवेैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान शुभम ऋषि नगर के रहने वाले के रूप में हुई है।
ये था पूरा मामला
चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 के ‘खालसा वेज प्वाइंट’ पर बीती रात पुरानी रंजिश के चलते इनोवा कार में सवार होकर आए 10-12 हथियारबंद हमलावरों ने तीन दोस्तों पर हमला कर दिया। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने दो राउंड हवाई फायर किए और शुभम नाम के युवक को जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर फरार हो गए। इस घटना में दिलजोत नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पीड़ित युवकों की कुछ दिन पहले विरोधी गुट से कहासुनी हुई थी। हमलावरों ने जैसे ही तीनों की लोकेशन ट्रेस की, उन पर धावा बोल दिया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर
एसीपी राजकुमार और थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह मौके पर पहुँचे। घटनास्थल से पुलिस को 2 कारतूस के खोल बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से फरार होते हुए कैद हुए हैं।

