लुधियानाः हैबोवाल रोड पर कार और कैंटर में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सड़क पार कर रही महिला को बचाने के प्रयास में 2 वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए कार चालक ने बताया कि युवती सड़क पार कर रही थी और ऑटो में बैठने लगी थी।
इस दौरान ऑटो चालक ने दाईं-बाईं कुछ नहीं देखा और कैंटर से उसकी गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की वीडियो भी सामने आई है, वीडियो में देखा जा सकता है कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घटना के बाद ऑटो चालक मौके से निकल गया।

