HomePunjabLudhianaPunjab News: सरेआम गुंडागर्दी, BCM School के पास गोलियां चलाकर युवक को...

Punjab News: सरेआम गुंडागर्दी, BCM School के पास गोलियां चलाकर युवक को किया किडनैप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः सेक्टर-32 स्थित बीसीएम स्कूल के नजदीक रात उस समय दहशत फैल गई, जब कुछ कार सवार बदमाशों ने गोलियां चलाकर एक युवक का कथित रूप से अपहरण का मामला सामने आया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पूर्वी इलाके के एसीपी राज कुमार और थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। किडनैप किए गए युवक की पहचान शुभम, निवासी मोहल्ला सुभाष नगर, बस्ती जोधेवाल के रूप में बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शुभम अपने दो दोस्तों के साथ सेक्टर-32 स्थित नारायण डेयरी के बाहर मार्केट में बर्गर खा रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार होकर कुछ युवक वहां पहुंचे और शुभम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए और इलाके में दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलाईं। घटना के दौरान शुभम के दोनों दोस्त जान बचाकर मौके से भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर शुभम को लगातार पीटते रहे और दहशत फैलाने के लिए गोलिया चलाई।

वहीं किडनैपरों की मारपीट जब वह बेसुध होकर सड़क पर गिर गया तो आरोपी उसे जबरन कार में डालकर अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां शुभम का एक दोस्त मिला, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि दूसरा दोस्त अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कार और उसमें सवार आरोपियों की पहचान की जा सके। पूर्वी इलाके के एसीपी राज कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वारदात में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -