LudhianaPunjab News: छठ पूजा पर रेलवे का मेगा प्लान, स्पेशल ट्रेनें शुरू,...

Punjab News: छठ पूजा पर रेलवे का मेगा प्लान, स्पेशल ट्रेनें शुरू, पार्सल बुकिंग पर रोक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रियों को टिकट लेने से लेकर ट्रेन में बैठने तक कोई परेशानी न हो इसके लिए स्टेशन पर खास इंतजाम किए गए हैं। सबसे बड़ी राहत यह है कि स्टेशन के बाहर एक विशाल टेंट लगाकर अस्थायी वेटिंग एरिया बनाया गया है और यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुचारू आवाजाही और भीड़ नियंत्रण के लिए 2,500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में एक बड़ा अस्थायी वेटिंग एरिया (टेंट) विकसित किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए पीने के पानी, स्वच्छता (बाथरूम/शौचालय) और प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त स्टेशन के MLCP साइड की तरफ एक अतिरिक्त प्रवेश द्वार बनाया गया है। यहाँ यात्रियों के लिए अलग से टिकट काउंटर बैठने की व्यवस्था और निर्धारित मूल्य वाले कैटरिंग स्टॉल लगाए गए हैं।

यात्रियों के लिए चलाई गईं खास स्पेशल ट्रेनें

  • त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों की भीड़ को कम करने के लिए फिरोजपुर मंडल द्वारा कुल 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के 98 फेरे संचालित किए जा रहे हैं। लुधियाना से सीधे 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों तक जाएंगी:
  • लुधियाना से सहरसा (04656/04658): यह ट्रेन 09, 10 और 11 नवंबर को संचालित की जाएगी।
  • लुधियाना से दरभंगा (04662):10 और 11 नवंबर को चलेगी।
  • लुधियाना से पूर्णिया (04660): 09 नवंबर को उपलब्ध रहेगी।
  • लुधियाना से गया (04664): 12 नवंबर को चलेगी।

वहीं आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त विशेष रेलगाड़ियों का संचालन भी किया जाएगा। स्टेशन पर भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों की स्पेशल ड्यूटी और अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। स्टेशन परिसर की राउंड द क्लॉक (24 घंटे) मॉनिटरिंग सीसीटीवी कैमरों और फिरोजपुर मंडल कार्यालय में बने वॉर रूम से की जा रही है।

रेलवे द्वारा यात्रियों से लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई। पर्याप्त स्पेशल रेलगाड़ियां उपलब्ध हैं, धक्का-मुक्की से बचें। छत या पायदान पर बैठकर सफर करने पर कड़ाई से रोक है। किसी भी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ (पटाखे, पेट्रोल, गैस) लेकर ट्रेन में सफर न करें और स्टेशन पर धूम्रपान न करें। स्टेशन और ट्रेन में स्वच्छता बनाए रखें और डिजिटल माध्यम से भुगतान को प्राथमिकता दें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बददी बरोटीवाला में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

बददी। एशिया की सबसे बडी उद्योग नगरी बददी बरोटीवाला...

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर दी बहस की चुनौती, जानें इस बार क्या कहा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने...

बड़ा हादसाः प्रवासियों से भरी नाव पलटने से 39 की मौत

डकारः पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल में स्पेन जा रही...

स्टील प्लांट में विस्फोट से 3 की मौत, अभी भी फंसे कई लोग, देखें वीडियो

इस्तांबुलः तुर्की के स्टील प्लांट में विस्फोट होने की...

अंबाला के शहीद स्मारक में देखने वालों में भारी उत्साह, जल्द शुरु होगी शुल्क सहित बुकिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

बददी बरोटीवाला में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

बददी। एशिया की सबसे बडी उद्योग नगरी बददी बरोटीवाला नालागढ़ में विश्वकर्मा जंयती धूमधाम से मनाई गई। यहां पर...

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर दी बहस की चुनौती, जानें इस बार क्या कहा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर बहस की चुनौती...

बड़ा हादसाः प्रवासियों से भरी नाव पलटने से 39 की मौत

डकारः पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल में स्पेन जा रही प्रवासियों से भरी नाव पलट गई। इस हादसे में अब...

स्टील प्लांट में विस्फोट से 3 की मौत, अभी भी फंसे कई लोग, देखें वीडियो

इस्तांबुलः तुर्की के स्टील प्लांट में विस्फोट होने की घटना सामने आई है। इस घटना में 3 लोगों की...