AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: इमिग्रेशन दफ्तर पर गोलियां चलने पर पुलिस ने किए खुलासे,...

Punjab News: इमिग्रेशन दफ्तर पर गोलियां चलने पर पुलिस ने किए खुलासे, खोल बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः मॉडल टाउन एक्सटेंशन इलाके में देर रात राइटवे वीजा कंसल्टेंट्स के दफ्तर पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल से खोल बरामद किए है। पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया है कि स्पलेंडर बाइक पर आए 2 नौजवानों द्वारा 4 गोलियां चलाई गई। अधिकारी ने बताया कि 2 नौजवान मौने है और उनके चेहरे भी साफ दिखाई दे रही है।

वहीं अधिकारी ने कहा कि अब तक की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़ित को पहले भी कुछ धमकियां (थ्रेट्स) मिली थीं और पैसों की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि पीड़ित से पूछताछ से पता चला है कि उनका परिवारिक विवाद भी चल रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रत्येक एंगल से जांच की जा रही है। पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच मे सामने आया है कि 4 माह पहले उन्हें करोड़ों रुपए की फिरौती को लेकर फोन आया था और उस दौरान शिकायत दर्ज करवाई थी।

ऐसे में उस मामले की भी जांच की जा रही है। फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार 32 बोर की पिस्तौल से फायर किए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के आधिकारिक बयान दर्ज होने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी और पता चल सकेगा कि इस फायरिंग के पीछे किसका हाथ है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी और जांच कर रही है, जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सुप्रीम कोर्ट से CM मान के OSD राजबीर घुम्मन को मिली राहत

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर...

Punjab News: सगाई समारोह में Iphone और 2 Cash से भरे पर्स चोरी, बच्चा CCTV में कैद

जीरकपुरः औरा गार्डन रिजॉर्ट में एक सगाई समारोह के दौरान...

Punjab News: बंगला साहिब में उल्लंघन की घटनाः AAP विधायकों ने श्री अकाल तख्त साहिब में ज्ञापन सौंपा, देखें वीडियो

अमृतसरः दिल्ली के गुरुद्वारा बांग्ला साहिब में पुलिस द्वारा सिख धार्मिक मर्यादा के कथित उल्लंघन का मामला तूल पकड़ता...

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में विधायक को जाने से रोकने के आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा ने...

Punjab News: सुप्रीम कोर्ट से CM मान के OSD राजबीर घुम्मन को मिली राहत

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत लगा...

Punjab News: सगाई समारोह में Iphone और 2 Cash से भरे पर्स चोरी, बच्चा CCTV में कैद

जीरकपुरः औरा गार्डन रिजॉर्ट में एक सगाई समारोह के दौरान चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि समारोह...