AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: हैडर मशीन में चुन्नी फंसने से युवती की मौत, देखें...

Punjab News: हैडर मशीन में चुन्नी फंसने से युवती की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गियासपुरा इलाके की गुरु अमर दास कॉलोनी में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां स्थित थिंद इंडस्ट्रीज में काम करने वाली एक 17 वर्षीय युवती की हैडर मशीन (नट-बोल्ट बनाने वाली मशीन) में चुन्नी फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में तनाव और शोक का माहौल है। वहीं परिजनों ने न्याय की मांग लेकर को देर रात फैक्टरी के बाहर धरना लगा दिया है।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 17 वर्षीय पारो के रूप में हुई है जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की रहने वाली थी। वह अपने परिवार के साथ लुधियाना में किराए के मकान में रहती थी। पारो पिछले 3 महीने से थिंद इंडस्ट्रीज में नट-बोल्ट बनाने वाली हैडर मशीन चलाने का काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे मशीन पर काम करते समय अचानक उसकी चुन्नी मशीन के रोलर/हैडर में फंस गई, जिससे यह जानलेवा हादसा हो गया और उसकी जान चली गई।

पारो के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। करीब 4 साल पहले बीमारी के कारण उसके पिता का देहांत हो गया था। घर में अब केवल उसकी मां और एक बहन हैं। पिता की मौत के बाद घर का खर्च चलाने में मदद करने के लिए ही पारो काम पर जाती थी। बेटी की अचानक हुई इस दर्दनाक मौत के बाद मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद जब यह खबर परिजनों और जानकारों तक पहुंची, तो वहां हंगामा मच गया। परिजनों और समर्थकों ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए रात के समय थिंद इंडस्ट्रीज के बाहर धरना लगा दिया है। परिवार की मांग है कि उन्हें उचित न्याय और मुआवजा दिया जाए। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन और वहां मौजूद अन्य वर्करों से भी पूछताछ की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस को लेकर राज्य स्तरीय समागम

भगवान वाल्मीकि महाराज जी ने रामायण की रचना कर...

Jalandhar News: सुबह-सुबह छाया अंधेरा, हुई झमाझम बारिश, देखें वीडियो

जालंधरः शहर में रविवार सुबह-सुबह हलकी बूंदाबांदी शुरू हुई...

Punjab News: लंगूर मेला शुरूः लाल कपड़ों में लंगूर बने बच्चे, देखें वीडियो

संतान प्राप्ति का आशीर्वाद पाने के लिए माता-पिता मांगते...

Punjab News: यूथ रन 2026ः मैराथन में दौड़े हजारों युवा, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी की युवा...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस को लेकर राज्य स्तरीय समागम

भगवान वाल्मीकि महाराज जी ने रामायण की रचना कर बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेशः डॉ. गुरप्रीत...

Punjab News: गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला: ट्रक चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

बिना बिल और सील के भरे सिलेंडर महंगे दामों पर बेचने का आरोप लालड़ूः देशभर में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता...

Jalandhar News: सुबह-सुबह छाया अंधेरा, हुई झमाझम बारिश, देखें वीडियो

जालंधरः शहर में रविवार सुबह-सुबह हलकी बूंदाबांदी शुरू हुई थी, जिसके बाद आसमान में अचानक अंधेरा छा गया, जिसके...

Punjab News: लंगूर मेला शुरूः लाल कपड़ों में लंगूर बने बच्चे, देखें वीडियो

संतान प्राप्ति का आशीर्वाद पाने के लिए माता-पिता मांगते हैं मन्नत अमृतसरः दुर्गियाना तीर्थ में विश्व प्रसिद्ध लंगूर मेला शुरू...