Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarPunjab News: राज्य को दहलाने की साजिश नाकाम, IED सहित भारी मात्रा...

Punjab News: राज्य को दहलाने की साजिश नाकाम, IED सहित भारी मात्रा मे हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी) ने पाकिस्तान की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। दरअसल, खुफिया जानकारी पर आधारित एक अभियान में एसएसओसी ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में हथियार बरामद किए है। बरामद किए गए हाथियारों में एक रिमोट-कंट्रोल्ड आईईडी, एक विदेशी पिस्तौल और गोला-बारूद शामिल है। इसी के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर के संपर्क में था। आतंकी सामग्री सीमा पार भेजी गई थी, जिसे शहर के बाहरी इलाके में एक निर्धारित स्थान से बरामद किया गया। आईईडी का इस्तेमाल पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों में लक्षित हमलों के लिए किया जाना था। एसएसओसी पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।

बता दें कि इससे पहले बीते दिन देहात पुलिस के स्पेशल सेल की तरफ से एक आतंकी को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए थे। यह ग्रेनेड पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने कुछ दिन पहले ड्रोन के जरिए अटारी सेक्टर में गिराए थे। एसएसपी सोहेल मीर कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। डीआईजी संदीप गोयल ने पकड़े गए आरोपी की पहचान चक मिश्री गांव निवासी सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सुख के रूप में बताई थी।

पकड़े गए सुख का एक अन्य साथी हरजीत सिंह उर्फ बिल्ला अभी फरार है। आशंका जताई जा रही है कि हरजीत सिंह के कब्जे में नशा और ग्रेनेड की कंसाइनमेंट भी हो सकती है। हरजीत के खिलाफ हत्या प्रयास के आरोप में एक कैसे भी दर्ज हैl डीआईजी ने बताया कि सुखमनप्रीत सिंह से पूछताछ जारी है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -