.
HoshiarpurPunjab News: सवारियों से भरी बस की टिप्पर से टक्कर, उड़े परखच्चे,...

Punjab News: सवारियों से भरी बस की टिप्पर से टक्कर, उड़े परखच्चे, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः जिले होशियारपुर से चंडीगढ़ सेक्टर 43 जा रही सवारियों से भरी पनबस बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बस खड़े टिप्पर से टकरा गई। इस घटना में सवारियों को मामूली चोटें आई है। घटना के दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि 3 से 4 सवारियां मामूली चोट लगने से घायल हुई थी। हादसे में बस का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं लोगों द्वारा बस चालक पर नशे में बस चलाने के आरोप लगाए गए। मामले की जानकारी देते हुए यात्री ने कहा कि वह उपचार करवाने के लिए चंडीगढ़ 43 सेक्टर जा रहे थे। यात्री का आरोप है कि ड्राइवर ने नशे का सेवन किया हुआ था। बस चालक को पहले भी बस धीरे चलाने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन ड्राइवर द्वारा स्पीड कम करने की जगह बस और तेज कर दी गई। यात्री के अनुसार बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी और कुछ यात्री खड़े होकर सफर कर रहे थे।

हालांकि ड्राइवर द्वारा नशे के सेवन किए जाने के आरोपों को बेबुनियाद बताया गया। बस चालक का कहना है कि सवारी रास्ते से लेकर कुछ दूरी से सफर तय किया तो रास्ते में टिप्पर खड़ा होने के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे में कंडक्टर को चोटे आई है। वहीं सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मी ने कहाकि उन्हें बस सड़क हादसे के शिकार होने की सूचना मिली थी। हादसे में 4 से 5 सवारियां घायल हुई है। वहीं बस चालक का नशे के सेवन को लेकर टेस्ट करवाया जा रहा है। टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस द्वारा बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

चलती कार पर पत्थर गिरने से 2 घायल, 2 नेशनल हाईवे बंद, देखें वीडियो

शिमला: हिमाचल में मानसून सीजन में भारी बारिश से...

Punjab News: युवक की मौत मामले में परिजनों का प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः अमनदीप अस्पताल के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया...

Punjab News: Ranjit Bawa ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, देखें वीडियो

अमृतसर: मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर रंजीत बावा आज...

बस में खुद को पुलिस कर्मी बताकर ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

महेंद्रगढ़ः हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल में रोडवेज बस...

Punjab News: दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान समर्थक नारे, आतंकी पन्नू ने की धमकी

फिरोजपुरः पंजाब में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह...

चलती कार पर पत्थर गिरने से 2 घायल, 2 नेशनल हाईवे बंद, देखें वीडियो

शिमला: हिमाचल में मानसून सीजन में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुल्लू में एनएच 305 पर...

Punjab News: युवक की मौत मामले में परिजनों का प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः अमनदीप अस्पताल के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक परिवार ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। परिवार...

Punjab News: Ranjit Bawa ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, देखें वीडियो

अमृतसर: मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर रंजीत बावा आज सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे और पूरी श्रद्धा और भावना...

बस में खुद को पुलिस कर्मी बताकर ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

महेंद्रगढ़ः हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल में रोडवेज बस में एक युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए बिना...