पठानकोटः भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन के उपरांत भाजपा जिला पठानकोट के अध्यक्ष सुरेश शर्मा और शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मिंटू की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा के प्रदेश सचिव राकेश शर्मा सहित दोनों दलों के अन्य वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर गठबंधन की खुशी मनाई तथा आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ नई राजनीतिक शुरुआत की।
बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी नेताओं ने मिलकर पंजाब में एक मजबूत, स्थिर और जनहितैषी सरकार बनाने के संकल्प के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

