Haryana Govtहरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17...

हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा हरियाणा के नागरिकों को आधार सेवाएं सुगमता से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रदेश में 17 आधार सेवा केंद्र (ASK) संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को आधार से संबंधित सेवाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध हो रही हैं।

UIDAI द्वारा स्थापित ये आधार सेवा केंद्र हिसार, गुरुग्राम, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, भिवानी, पानीपत, मेवात (नूंह), जींद, झज्जर, करनाल, रोहतक और पलवल में स्थित हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य नागरिकों को आधार सेवाओं के लिए अतिरिक्त सुविधा और आसान पहुंच उपलब्ध करवाना है। नागरिक अपने निवास स्थान के नजदीक स्थित आधार सेवा केंद्र पर जाकर सुविधानुसार सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

हिसार का आधार सेवा केंद्र SCO-43, प्रथम तल, सेक्टर-13, मेन पार्किंग, तोशाम रोड, डाबचौक के नजदीक स्थित है। गुरुग्राम में यह प्लॉट नंबर 804, प्रथम तल, चक्करपुर मेन मार्केट रोड, सरस्वती विहार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में है। सोनीपत में U-38, ओल्ड महावीर कॉलोनी, पुरखास रोड, HP पेट्रोल पंप के नजदीक, यमुनानगर में SCO नंबर 3/4, आनंद कॉलोनी, गाबा अस्पताल के नजदीक, अंबाला में SCO-19, हुडा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-9 तथा कुरुक्षेत्र में SCO-94, सेक्टर-17, हुडा में आधार सेवा केंद्र संचालित हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अकाली दल-भाजपा का गठबंधन एक ठग-जोड़ हैः मथारू, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी मोगा के मतवानी गांव में...

CM Saini के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर

चंडीगढ़: हरियाणा में वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने और...

Punjab News: अकाली-भाजपा गठबंधनः मजबूत और जनहितैषी सरकार बनाने के लिया संकल्प, देखें वीडियो

पठानकोटः भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के...

Indigo फ्लाइट में यात्री से मारपीट, बेल्ट से घोंटा गला, आरोपी गिरफ्तार

कोच्चिः अबू धाबी से कोच्चि आ रही इंडिगो की...

Punjab News: अकाली दल-भाजपा का गठबंधन एक ठग-जोड़ हैः मथारू, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी मोगा के मतवानी गांव में एक विशाल 'खुशहाल पंजाब महा रैली' आयोजित कर रही है।...

CM Saini के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर

चंडीगढ़: हरियाणा में वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने और प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक एवं निवेश मानचित्र पर और अधिक...

Punjab News: अकाली-भाजपा गठबंधनः मजबूत और जनहितैषी सरकार बनाने के लिया संकल्प, देखें वीडियो

पठानकोटः भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन के उपरांत भाजपा जिला पठानकोट के अध्यक्ष सुरेश शर्मा...

Indigo फ्लाइट में यात्री से मारपीट, बेल्ट से घोंटा गला, आरोपी गिरफ्तार

कोच्चिः अबू धाबी से कोच्चि आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में सहयात्री के साथ बेरहमी से मारपीट करने...