Hocky Champion Trophy 2026
Tarn TaranPunjab News: खेमकरण हत्याकांड की नई वीडियो आई सामने, चलती गाड़ी पर...

Punjab News: खेमकरण हत्याकांड की नई वीडियो आई सामने, चलती गाड़ी पर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः खेमकरण में सनसनीखेज गोलीकांड में तरनतारन पुलिस ने वारदात के करीब 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को नामजद किया है, जिनमें से मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और तीन अन्य अभी फरार हैं।

वहीं गोलीकांड की एक तेजी से वीडियो वायरल हो रही है, जिसमेें थार में सवार 2 युवक और पीछे बैठी एक महिला और बच्ची की आवाज आ रही है। इस दौरान एक आगे जाती डस्टर कार पर गोली चलानी शुरू कर देते है। इस दौरान थार में सवार अधांधुंध गोलियां चलाते है, जिसके बाद आगे जाती कार रुक जाती है, जिस पर थार सवार उतरकर गोलियां चलाते है। वहीं पीछे बैठी महिला और बच्ची जय मां, जय माता कुछ कहते सुनाई दे रहे है। इस दौरान बच्ची जय मां मेहर कर कहती सुनाई दे रही है और रो रही है।

मामले में एसएसपी सुरेंद्र लांबा, एसपी (डी) ऋतपन सिंह, डीएसपी (डी) शिवदर्शन सिंह और डीएसपी भिखीविंड अतुल सोनी की निगरानी में गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मंजीत सिंह उर्फ कट्टा निवासी खेमकरण को 28 अक्टूबर की रात 11:25 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, 26 अक्तूबर को लेबर पार्टी के दो गुटों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद 28 अक्टूबर की सुबह दोनों गुटों के प्रमुखों के इस्तीफे मंजूर नहीं हो सके। इसी विवाद के चलते 28 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:15 बजे गोलीबारी की वारदात हुई।

शिकायतकर्ता महिंदर सिंह निवासी असल उत्तर ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे गुरसेवक सिंह, सजनप्रीत सिंह और कीमत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर गेहूं का बीज खरीदने खेमकरण जा रहे थे। जब वे बस स्टैंड के पास पहुंचे तो वहां मौजूद हरप्रीत सिंह ने उन्हें रोक लिया और सफेद रंग की थार गाड़ी में सवार युवकों को उनकी जानकारी दे दी। आरोप है कि इसके बाद थार सवार हमलावरों ने उनका पीछा किया और घेराबंदी कर दी। गाड़ी से मनजीत सिंह पिस्तौल और संदीप सिंह राइफल लेकर बाहर निकले और जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोली लगने से गुरसेवक सिंह, सजनप्रीत सिंह और प्रिंस सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को भिखीविंड स्थित आनंद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान गुरसेवक सिंह ने दम तोड़ दिया। अन्य दोनों घायलों का उपचार जारी है। मृतक के पिता महिंदर सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मंजीत सिंह उर्फ कट्टा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में संदीप सिंह, उकार सिंह सोढ़ी और हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

CM Saini से मिली वर्ल्ड चैंपियन पहलवान मनीषा भनवाल

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मंगलवार...

Jalandhar News: दिवित औलख को Yo Yo Honey Singh ने दी अंतिम विदाई, देखें Live

बब्बू मान, चीमा, गुरप्रीत घुग्गी, लैंबर सहित कई गायक...

IGOT कर्मयोगी रैंकिंग में नंबर 1 पर रहा हरियाणा, दूसरे नंबर पर आया गुजरात

चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा जारी नवीनतम आईजीओटी कर्मयोगी रैंकिंग...

Punjab News: महिला की बालियां छीनकर भागे 2 स्नेचर, कुछ घंटों में गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में लूट की घटनाओं से आम लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। आए दिन...

CM Saini से मिली वर्ल्ड चैंपियन पहलवान मनीषा भनवाल

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मंगलवार को जींद जिले की अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं वर्ल्ड चैंपियन मनीषा...

Jalandhar News: दिवित औलख को Yo Yo Honey Singh ने दी अंतिम विदाई, देखें Live

बब्बू मान, चीमा, गुरप्रीत घुग्गी, लैंबर सहित कई गायक हुए भावुक जालंधर, ENS: दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले...

IGOT कर्मयोगी रैंकिंग में नंबर 1 पर रहा हरियाणा, दूसरे नंबर पर आया गुजरात

चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा जारी नवीनतम आईजीओटी कर्मयोगी रैंकिंग में हरियाणा ने गुजरात, कर्नाटक और पंजाब जैसे राज्यों को...