Hocky Champion Trophy 2026
HoshiarpurPunjab News: मीडिया कर्मी पर कार सवारों ने किया तेजधार हथियार से...

Punjab News: मीडिया कर्मी पर कार सवारों ने किया तेजधार हथियार से हमला, फायरिंग के भी आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः गांव पेंसर्रा में मीडिया कर्मी मनजिंदर कुमार पर हुए जानलेवा हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी। बेटी को बस स्टैंड छोड़कर घर लौट रहे मनजिंदर को पहले तेज रफ्तार कार से टक्कर मारकर सड़क पर गिराया गया और फिर कार से उतरे चार से पांच अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमलावरों ने उन्हें लहूलुहान हालत में सड़क पर छोड़ दिया और फरार हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पिस्तौल से गोली भी चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। गंभीर रूप से घायल पत्रकार का सिविल अस्पताल माहिलपुर में उपचार चल रहा है।

मनजिंदर कुमार पेंसर्रा ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अपनी बेटी को गांव पेंसर्रा से सैला खुर्द बस स्टैंड छोड़ने गए थे। बेटी को बस स्टैंड पर छोड़कर जब वह वापस गांव लौट रहे थे तो गांव के रूहानी सत्संग केंद्र के पास गांव की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। इससे पहले कि वह संभल पाते, कार से चार से पांच अज्ञात व्यक्ति बाहर निकले और उन पर तेजधार हथियारों से हमला शुरू कर दिया।

पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने उन पर लगातार वार किए। उनके पास पिस्तौल भी थी और उन्होंने गोली चलाई, लेकिन वह गोली लगने से बच गए। हमलावर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर सड़क पर अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें संभाला और हमलावरों से बचाया। इसके बाद उनकी पत्नी को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया गया।

मनजिंदर की पत्नी गांव के बाहर एक कोल्ड स्टोर में काम करती हैं। सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचीं और उन्हें सिविल अस्पताल माहिलपुर ले गईं। वहां डॉक्टर हरसिमरन ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया। उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार उनके शरीर पर करीब 10 गहरे घाव हैं, जो किसी तेजधार हथियार से किए गए वार के कारण हुए हैं। एक पत्रकार को घेरकर जानलेवा हमला किए जाने की इस घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

घर पर बेटी के साथ पकड़ा गया कर्मचारी, पिता ने बैट से पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरुः बेंगलुरु के येलाहंका से एक ऐसा मामला सामने...

युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने कारोबारी रंजिश की जताई आशंका

भुवनेश्वरः राजधानी भुवनेश्वर में 21 वर्षीय युवक की गोली...

Punjab News: बैंक में ग्राहक के 50 हजार लेकर नाबालिग फरार, देखें CCTV

बठिंडाः जिले के रामपुरा फूल में बैंक के अंदर...

कैंट बाजार में बधाई लेने पहुंचे महंत से स्नेचिंग, 18 हजार लेकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में त्यौहारी सीजन में एक और पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।...

चावड़ी बाजार में गिरी 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू जारी

नई दिल्लीः पुरानी दिल्ली के व्यस्त और घनी आबादी वाले चावड़ी बाजार इलाके में वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा...

घर पर बेटी के साथ पकड़ा गया कर्मचारी, पिता ने बैट से पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरुः बेंगलुरु के येलाहंका से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक मालिक ने अपनी ही फैक्टरी के...

युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने कारोबारी रंजिश की जताई आशंका

भुवनेश्वरः राजधानी भुवनेश्वर में 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि...