AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: Delhi Intercity Express पर हुआ पथराव, टूटे शीशे, देखें वीडियो

Punjab News: Delhi Intercity Express पर हुआ पथराव, टूटे शीशे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः रेलवे स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले रफ्तार भर रही दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे बोगी के अंदर बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। पत्थर लगने से कोच के तीन शीशे चकनाचूर हो गए। फिरोजपुर कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल हरकत में आया और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया। है।

आरपीएफ की टीमें रेलवे ट्रैक से लेकर आसपास के इलाकों की जांच कर रही है। हालांकि शिकायतकर्ता का संपर्क नंबर उपलब्ध न होने के कारण सटीक लोकेशन तय करने में सुरक्षा एजेंसियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जब ट्रेन अमृतसर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पहुंची, तब तकनीकी अमले और आरपीएफ अफसरों की संयुक्त पड़ताल में बोगी नंबर एनआर 246321 के अंदर सीटों के पास लगे शीशे क्षतिग्रस्त पाए गए। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों ने संयुक्त नोट भी तैयार किया है। जांच में सामने आया कि मिली शिकायत के अनुसार ट्रेन के लुधियाना से पहले बाईं तरफ से पत्थर लगा था।

7 अक्टूबर को मंडल सुरक्षा कंट्रोल रूम की ओर से 139 पर घटना की जानकारी साझा की गई। बताया गया कि RPF पोस्ट अमृतसर के सहायक उप निरीक्षक रणवीर सिंह ने ट्रेन नंबर 14679 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के रात करीब 10:25 बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर पहुंचने पर C&W और जेई रोहित कुमार के साथ ट्रेन की जांच की। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर विजयपाल सिंह के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है, जो ट्रैक किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान में जुटी है। उच्च अधिकारियों का दावा है कि यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले आरोपियों को जल्द बेनकाब कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: होटल से व्यक्ति का शव बरामद, पड़ोसन से अवैध संबंध के आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल के...

Punjab News: एक्टिवा और मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 नाबालिगों की मौत

भिक्खीविंड: तरनतारन जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुरुद्वारा बीड़...

राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

नई दिल्लीः चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान...

Jalandhar News: पूर्व पंच व BLO पर वोट कटने को लेकर हुआ हमला

जालंधर, ENS: गोराया के अट्टा गांव में पूर्व पंच...

Punjab News: होटल से व्यक्ति का शव बरामद, पड़ोसन से अवैध संबंध के आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल के कमरे में डीएमसी अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड का शव फंदे...

Punjab News: एक्टिवा और मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 नाबालिगों की मौत

भिक्खीविंड: तरनतारन जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब जी में चल रहे वार्षिक जोड़ मेला...

Punjab News: बाइक की टक्कर से पलटा स्कूली बच्चों से भरा ऑटो, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

अमृतसरः अजनाला के मुख्य चौक पर आज सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक निजी स्कूल के छोटे...

राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

नई दिल्लीः चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन के परिसर में बिना अनुमति के दाखिल होने...