AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: BCM आर्या स्कूल की बस बिजली के खंभे से टकराई,...

Punjab News: BCM आर्या स्कूल की बस बिजली के खंभे से टकराई, कई बच्चे चोटिल, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः अमन नगर इलाके में मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब बच्चों से भरी एक स्कूल बस बेकाबू होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। यह बस BCM आर्या स्कूल की बताई जा रही है। इस हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आ गया है, जिसने हादसे की असली वजह साफ कर दी है।

CCTV वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सड़क पर रेत का ढेर लगा हुआ था। बस की रफ्तार तेज होने के कारण वह रेत के ढेर पर चढ़ गई, जिससे ड्राइवर ने बस से अपना संतुलन खो दिया और बस सीधी जाकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खंभा टूट गया और हाई-वोल्टेज तारें बस के ऊपर आ गिरीं। धमाके जैसी तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और इलाका निवासी तुरंत मौके की तरफ दौड़े। बस पर बिजली की तारें गिरी देख एक पल के लिए लोगों की सांसें अटक गईं लेकिन स्थानीय लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस के अंदर करीब 20 से 21 स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे के बाद बच्चों में भारी दहशत फैल गई और बस में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत बस के शीशे और दरवाजे खोलकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में कई बच्चों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चों को अंदरूनी चोटें भी लगी हैं।

घटना की सूचना तुरंत बच्चों के माता-पिता को दी गई। घबराए परिजन भागते मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। इलाका निवासियों का आरोप है कि हादसा पूरी तरह से ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ है। हादसे के तुरंत बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सामने आए CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। फरार ड्राइवर की तलाश जारी है और जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मामले में स्कूल प्रबंधन से जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन किस्सी ने फोन नहीं उठाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

फलाहारी महाराज के 5 करोड़ के दावे पर विराट कोहली का पलटवार, कहा- आरोप पूरी तरह झूठे

मथुराः प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ...

Punjab News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल पूरे होने पर BJP ने इस दिन को बताया ऐतिहासिक, देखें वीडियो

अमृतसरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 25 साल...

Punjab News: स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

मोहालीः जिले में आज फिर स्कूल को बम से...

CNG और PNG के दामों में हुई बढ़ौतरी

नई दिल्लीः आम आदमी को एक बार फिर से...

फलाहारी महाराज के 5 करोड़ के दावे पर विराट कोहली का पलटवार, कहा- आरोप पूरी तरह झूठे

मथुराः प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोदी की मौत के बाद से वृंदावन स्थित केलीकुंज...

Punjab News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल पूरे होने पर BJP ने इस दिन को बताया ऐतिहासिक, देखें वीडियो

अमृतसरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 25 साल पूरे होने के मौके पर BJP ने देशभर में कई...

Punjab News: स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

मोहालीः जिले में आज फिर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों...

CNG और PNG के दामों में हुई बढ़ौतरी

नई दिल्लीः आम आदमी को एक बार फिर से झटका लगा। दरअसल, आज से सीएनजी और पीएनजी के दाम...