AdvertisementPunjab Government
Punjab GovtPunjab News: 4,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी और एजेंट रंगे हाथ गिरफ्तार

Punjab News: 4,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी और एजेंट रंगे हाथ गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत पटवारखाना लोहारा, जिला लुधियाना में तैनात पटवारी अंकुर कटारिया और उसके एजेंट राजा को 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को न्यू राम नगर, लोहारा, जिला लुधियाना की निवासी एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने बैंक ऋण लेने के लिए अपने मकान का 30 वर्ष का स्वामित्व रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए पटवारी अंकुर कटारिया से संपर्क किया था। आरोपी पटवारी ने उसे राजा नामक बिचौलिए से संपर्क करने के लिए कहा। एजेंट राजा ने मकान का स्वामित्व रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के बदले 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की। उसने मौके पर ही पहली किस्त के रूप में 1,000 रुपये ले लिए और शेष 4,000 रुपये रिकॉर्ड उपलब्ध करवाते समय लेने पर सहमति जताई।

रिश्वत देने के लिए सहमत न होने पर शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो रेंज, लुधियाना से संपर्क किया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजीलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दोनों आरोपियों—पटवारी और उसके एजेंट—को शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना, लुधियाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

‘लाल लकीर’ के प्रॉपर्टी धारको का इंतजार खत्म

CM Maan ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अटल टनल का दौरा किया

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे...

Haryana News : Society मे चोरो ने बोला धावा, बना डर का माहौल, देखें वीडियो

पंचकूला : कालका में चोरों के हौसले लगातार बुलंद...

Punjab News : भीड़भाड़ वाले इलाके मे घर को लगी आग, देखें वीडियो

मोगा : शहर के बीचो-बीच भीड़ भाड़ वाले इलाके...

ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने गुरु रविदास मंदिर बहडाला में टेका माथा

ऊना,सुशील पंडित: ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती...

‘लाल लकीर’ के प्रॉपर्टी धारको का इंतजार खत्म

CM Maan ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के मालिकाना हक प्रमाण पत्र बांटे संगरूर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अटल टनल का दौरा किया

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज समुद्र तल से 10,000...

Haryana News : Society मे चोरो ने बोला धावा, बना डर का माहौल, देखें वीडियो

पंचकूला : कालका में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला एक सोसाइटी का...

Punjab News : भीड़भाड़ वाले इलाके मे घर को लगी आग, देखें वीडियो

मोगा : शहर के बीचो-बीच भीड़ भाड़ वाले इलाके 9 न्यू टाउन में शाम को स्थिति उस समय भयानक...