MogaPunjab News: शिवरात्रि के पावन अवसर पर मनीष सिसोदिया ने की पूजा...

Punjab News: शिवरात्रि के पावन अवसर पर मनीष सिसोदिया ने की पूजा अर्चना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः शहर के प्राचीन एवं धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र सनातन धर्म पाठशाला मंदिर में शिवरात्रि के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। उनके साथ पंजाब महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष एवं मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा भी मौजूद रहीं। दोनों नेताओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव के शिवलिंग पर जल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पहुंचते ही श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधक समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मनीष सिसोदिया और डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने देश एवं पंजाब की सुख-समृद्धि, अमन-शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की धरती विभिन्न धर्मों, संप्रदायों और समुदायों की साझा विरासत रही है। धार्मिक स्थल केवल आस्था के केंद्र ही नहीं, बल्कि समाज को प्रेम, सेवा, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने वाले स्थान भी हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों की आस्थाओं का सम्मान करते हुए समाज में आपसी विश्वास और भाईचारे को और मजबूत करना चाहिए।मंदिर प्रबंधक समिति की ओर से मनीष सिसोदिया और डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: PAP Campus में पुलिस परिवार ने मनाई दिवाली, चलाए पटाखें, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पीएपी कैंपस में पंजाब पुलिस के रंगरूटों...

दिल्ली में हवा हुई जहरीली, GRAP-3 लागू

नई दिल्ली। दिल्ली और NCR के पांच प्रमुख जिलों...

Punjab News: सिधवां बेट में गोलीबारीः नकाबपोश हमलावरों ने मजदूर को बनाया निशाना, घायल, देखें घायल

लुधियानाः सिधवां बेट इलाके में शाम करीब 7 बजे गोलीबारी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मोटरसाइकिल...

पार्किंग से गाड़ी हटाने को लेकर विवादः भांजे की शादी में आए टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोलियां मारकर हत्या

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में टेक महिंद्रा कंपनी के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी...

Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

दरवाजे लॉक होने पर RPF जवानों ने खुलवाए गेट जालंधर, ENS: दिवाली के त्योहार को अपने परिवार के साथ मनाने...

Jalandhar News: PAP Campus में पुलिस परिवार ने मनाई दिवाली, चलाए पटाखें, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पीएपी कैंपस में पंजाब पुलिस के रंगरूटों और पुलिस अधिकारियों ने मिलकर दिवाली का त्योहार धूमधाम से...