.
LudhianaPunjab News: फैक्टरी में 4 दिन पहले काम पर आए व्यक्ति की...

Punjab News: फैक्टरी में 4 दिन पहले काम पर आए व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के फतेहगढ़ मोहल्ले में स्थित कढ़ाई की एक फैक्ट्री में उस समय हड़कंप मच गया, जब 4 दिन पहले वहां काम करने वाले कर्मचारी अमित ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अमित कुमार निवासी बेतिया, जिला बिहार के रूप में हुई है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए मृतक अमित के मामा मद्दद ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना सुबह 10 बजे मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। केशव एम्ब्रॉयडरी नामक इस फैक्ट्री के मालिक रमेश कुमार के अनुसार अमित ने नाइट शिफ्ट के दौरान पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।

सुबह जब फैक्ट्री खोली गई, तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। वहीं, मृतक के मामा मदन चौधरी ने इस घटना में साजिश की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस की मौजूदगी में शव को पंखे से उतारा गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने संदेह जताया कि यह कोई साजिश भी हो सकती है। दूसरी ओर, फैक्ट्री मालिक रमेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि अमित उनकी फैक्ट्री में पिछले 4 दिनों से कढ़ाई का काम कर रहा था। हालांकि वह उनका पुराना जानकार था और पहले किसी अन्य फैक्ट्री में काम करता था।

एक दिन पहले ही अमित ने उनसे पैसे लिए थे और अपनी मां के बैंक खाते में डलवाए थे। अमित ने कहा था कि वह सोमवार या मंगलवार तक कोई कमरा किराए पर ले लेगा। उन्होंने बताया कि कल दोपहर जब वे उसे फैक्ट्री में अकेला छोड़कर गए थे, उसके बाद आज सुबह उन्हें पता चला कि अमित ने पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामले की सूचना थाना डिवीजन नंबर चार को दे दी गई है। मौके पर पहुँचे पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव को उतारा गया और लुधियाना के सिविल अस्पताल मोछली में रखवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि उनके द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मृतक के मामा मदन चौधरी ने बताया कि अमित पिछले 10 से ज्यादा सालों से लुधियाना में रहकर काम कर रहा था। उन्हें इस घटना की सूचना सुबह करीब 10 बजे मिली। उन्होंने बताया कि अमित के परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं जो बिहार में रहती हैं। मामा मदन चौधरी ने कहा कि अमित बिल्कुल ठीक था और उन्हें यह आत्महत्या नहीं बल्कि कोई साजिश लग रही है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष जांच की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प में कबड्डी खिलाड़ी की मौत

संगरूर: जिले के कस्बा दिड़बा के अधीन पड़ते गांव...

पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का ‘बिग 5’ अभियान

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब...

जेल में कैदियों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियार से किया कत्ल

नई दिल्ली: दिल्ली की रोहिणी जेल में उस समय...

Jalandhar News: सोढल मेले में बिना गेट के लगे झूले बने लोगों की जान का खतरा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सोढल मेले को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां...

प्रदेश सरकार पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

Punjab News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प में कबड्डी खिलाड़ी की मौत

संगरूर: जिले के कस्बा दिड़बा के अधीन पड़ते गांव रोगला में कबड्डी खिलाड़ी जसकरण सिंह की खूनी झड़प में...

पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का ‘बिग 5’ अभियान

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में चलाई जा रही 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' मुहिम अब केवल...

जेल में कैदियों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियार से किया कत्ल

नई दिल्ली: दिल्ली की रोहिणी जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब तेजधार हथियार से हमला कर कैदी...

Jalandhar News: सोढल मेले में बिना गेट के लगे झूले बने लोगों की जान का खतरा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सोढल मेले को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां कर ली गई है। वहीं मेले को लेकर मैदानों में...