MogaPunjab News: गठबंधन पर कैबिनेट मंत्री सोंद ने सुखबीर को याद दिलाया...

Punjab News: गठबंधन पर कैबिनेट मंत्री सोंद ने सुखबीर को याद दिलाया DNA टेस्ट वाला बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अकाली-भाजपा से मांगा 750 से अधिक किसानों की शहादत का जवाब

मोगाः जिले में 26 नवंबर गांव नथुवाला जदीद में आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस मौके पर खुशहाल रैली का आयोजन किया गया। ऐसे में आज कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद इस दौरान विधायकों ने समारोह स्थल पर किए जा रहे विभिन्न प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित टीमों के साथ चर्चा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने कहा कि यह रैली पंजाब के लिए ऐतिहासिक होने जा रही है। इस रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल भी पहुंचेंगे और रैली के दौरान जनता को संबोधित करेंगे। मंत्री ने कहा कि के मुख्यमंत्री भागवत मान ने पंजाब के लिए बहत कुछ कर दिखाया जो कि पीछे किसी भी सरकार ने नहीं किया।

ईडी के कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि अगर ये कार्रवाई 3 या 4 साल पहले होती तो इसकी कोई वजह समझ आती, लेकिन चुनाव से महज दो महीने पहले केंद्रिय एजेंसियों की सक्रियता के पीछे बदले की राजनीति है। केंद्रिय एजेंसियों का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेदाग छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली में अपनाया गया यही पैटर्न पंजाब में दोहराने की कोशिश हो रही है, लेकिन पंजाब की जनता जागरूक है और इस राजनीति को समझ रही है।

अकाली दल और भाजपा कई दशकों तक गठबंधन में रहे, तब पंजाब के लिए क्या सुधार किए? तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर दोनों पार्टियों ने जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए अलग होने का दिखावा किया। 750 से अधिक किसानों की शहादत का जवाब दोनों पार्टियों को देना चाहिए। किसानों के बलिदान का जवाब दिए बिना फिर गठबंधन की कोशिश करना शर्मनाक है। आखिर उन किसानों का कसूर क्या था, जिन्होंने बॉर्डर पर अपनी जान गंवाई।

उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल पहले कहते थे कि भाजपा में जाने वालों का DNA टेस्ट होना चाहिए। आज उनके अपने बयानों पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि अकाली दल ने पंजाब और पंथ को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ यह गठबंधन अकाली दल के राजनीतिक भविष्य पर भारी पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव से दो महीने पहले पार्टी बदलने या टिकट न मिलने पर दूसरी पार्टी में जाने जैसी बातों का कोई खास महत्व नहीं है। जनता अब मुद्दों और काम के आधार पर अपना मन बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनहित के मुद्दों पर जिस तरह काम किया है, वैसा पहले किसी सरकार ने नहीं किया। साथ ही उन्होंने 2027 के चुनाव में पिछली जीत से भी बड़ी बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की जीत का दावा किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा के पिछले सत्र में करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए वीजा संबंधी पाबंदियां हटाने का प्रस्ताव भी लाया गया था। उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब, पंजा साहिब, ननकाना साहिब और हसन अब्दाल जैसे पवित्र गुरुद्वारे पाकिस्तान में रह गए हैं, इसलिए श्रद्धालुओं को पूरी जांच के बाद बिना किसी अनावश्यक पाबंदी के दर्शन की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने गुरु साहिब के प्रकाश पर्व पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सरकारें श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव बरामद, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले में भांगी चो के पास स्थित बक्कर...

Jalandhar News: आज मेन चौक पर एकजुट होंगी अकाली-भाजपा, देखें वीडियो

गुरुद्वारा साहिब में हुई अनाउसमेंट पर जिला प्रधान का...

Jalandhar News: Akali-BJP गठबंधन पर गुरुद्वारा साहिब में हुई अनाउंसमेंट, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...

नशे के खिलाफ सभी वर्गों का साथ जरुरी है – CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी की...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव बरामद, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले में भांगी चो के पास स्थित बक्कर घाट से एक युवती का शव बरामद हुआ है। मृतिका...

Jalandhar News: आज मेन चौक पर एकजुट होंगी अकाली-भाजपा, देखें वीडियो

गुरुद्वारा साहिब में हुई अनाउसमेंट पर जिला प्रधान का आया बयान जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...

Jalandhar News: Akali-BJP गठबंधन पर गुरुद्वारा साहिब में हुई अनाउंसमेंट, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अकाली-भाजपा पार्टी का आज दिल्ली में स्थित...