जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अकाली-भाजपा पार्टी का आज दिल्ली में स्थित भाजपा दफ्तर में गठबंधन हुआ। वहीं अकाली भाजपा के गठबंधन को लेकर आज सेंट्रल टाउन गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट की गई। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में सुना जा सकता है कि गुरुद्वारा साहिब में हो रही अनाउंसमेंट अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर पंजाब का जिक्र किया जा रहा है।
दरअसल, यह गठबंधन देश के गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन, पंजाब प्रभारी केवल सिंह ढिल्लों और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की अगुवाई में हुआ। अमित शाह ने कहा कि पंजाब में दोनों दल मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा। चुनाव जीतने के बाद अकाली दल का नेता ही मुख्यमंत्री बनेगा। सीट शेयरिंग पर फैसला अभी नहीं हुआ है।
अमित शाह ने कहा कि अकाली दल के भाजपा के साथ आने पर अब एनडीए भी कप्लीट हो गया है। बता दें कि स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के 8 दिसंबर को जन्म दिवस पर मोगा में शिरोमणि अकाली दल की ओर से विशाल रैली रखी गई है। ऐसे में इस रैली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। वहीं आज सुखबीर बादल के साथ रवनीत बिट्टू भी गठबंधन के दौरान एक साथ दिखाई दिए।

